
Motorola के लेकर कई हफ्ते से खबर आ रही थी कि Lenovo अधिकृत यह कंपनी अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज़ पर काम कर रही है और जल्द ही टेक मंच पर पेश करेगी। वहीं आज अपने इस हाईएंड डिवाईसेज़ से पर्दा उठाते हुए मोटोरोला ने ‘ऐज़ सीरीज़’ पेश कर दी है। कंपनी की ओर से Motorola Edge और Motorola Edge+ नाम के दो स्मार्टफोन आज इंटरनेशनल मार्केट में उतार दिए गए हैं। ग्लोबल मार्केट के साथ ही ये फोन भारतीय बाजार में भी लॉन्च हो गए हैं। मोटोरोला ऐज़+ की पूरी डिटेल आप यहां क्लिक करके जान सकते हैं। वहीं मोटोरोला ऐज़ के डिजाईन, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी हमनें आगे साझा की है।
लुक व डिजाईन
सबसे पहले Motorola Edge की लुक की बात करें तो यह फोन राउंड ऐजेज़ वाली बेजल लेस डिसप्ले पर बना है। स्क्रीन के दोनों साईड किनारें बैक पैनल की ओर कर्व्ड है तथा उपरी बाईं ओर पंच होल दिया गया है। यह फोन स्पलैश प्रूफ है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में फिट है। एक कैमरा सेंसर जहां सबसे उपरी और बड़े आकार में दिया गया है वहीं अन्य तीनों सेंसर एक ही शेप में कतार में मौजूद है।
मोटोरोला ऐज के बैक पैनल पर ही बीच में Motorola का लोगो लगा हुआ है। बता दें कि आमतौर पर मोटोरोला इस लोगों को फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड रखती है लेकिन Motorola Edge में ऐसा नहीं है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। इसी तरह मोटोरोला ऐज के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईपी सी पोर्ट मौजूद है, जिसके दाईं ओर स्पीकर और बाईं ओर 3.5एमएम जैक दिया गया है।
फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स
Motorola Edge की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन पर पेश किया गया है। कंपनी की ओर से इस स्क्रीन को एंडलेस ऐज़ डिसप्ले का नाम दिया है। फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है तथा एचडीआर10 की विजुअल क्वॉलिटी प्रदान करती है। Motorola Edge को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडारॉयड 10 पर पेश किया गया है जो स्टॉक एंडरॉयड वर्ज़न पर काम करता है।
यह भी पढ़ें : 48MP क्वाड कैमर के साथ आ रहा OPPO Reno3
इसी प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट दिया गया है। बता दें कि क्वॉलकॉम का यह चिपसेट 5G कनेक्टिविटी से लैस है और डुअल मोड 5जी (SA/NSA) सपोर्ट करता है। इस चिपसेट की वजह से ही Motorola Edge एक 5जी फोन बनता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Motorola Edge के बैक पैनल पर चार सेंसर दिए गए हैं। यह फोन 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सपोर्ट करता है। इसके साथ फोन में टेलीफोटो लेंस, अल्ट्रा वाइड एंगल लेस दिया गया है जिसके साथ एक मैक्रो विज़न सेंसर भी मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटोरोला ऐज़ 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Motorola Edge बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही 3.5एमएम जैक भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां इस फोन में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट टर्बो चार्जिंग तकनीक वाली 4,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। मोटोरोला ऐज़ को कंपनी की ओर से मीडनाइट मैजेंटा और सोलर ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है। फोन की अंर्तराष्ट्रीय कीमत €599 यानि भारतीय करंसी अनुसार 49,500 रुपये के करीब है।






















