48MP क्वाड कैमर के साथ आ रहा OPPO Reno 3A, जानें क्या होंगी स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

OPPO ने पिछले एक हफ्ते में कई स्मार्टफोन लॉन्च कर अपने फैन्स को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने हाल ही में यूरोप में OPPO Find X2 Neo और Find X2 Lite को पेश किया था। वहीं, ओप्पो ने अपनी घरेलू मार्केट में ए सीरीज के अंदर OPPO A52 को पेश किया था। इसके अलावा अब सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी रेनो सीरीज के अंदर नया फोन पेश करने की योजना बना रही है।

प्राइसबाबा नाम की टेक वेबसाइट ने इस बात की जानकारी दी है कि ओप्पो अपनी Reno सीरीज के अंदर Reno3 A को पेश कर सकती है। वेबसाइट को इस बात की जानकारी एक्सक्लूसिव तौर पर टिप्सटर ईशान अग्रवाल द्वारा हासिल हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार Reno3 A में 6.44-इंच AMOLED डिसप्ले फुल एचडी+ रिजोल्यूशन के साथ होगा। वहीं, पावर के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में 6GB की रैम और 128GB की स्टोरेज दी जाएगी।

वहीं, फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप होगा। इस कैमरा सेटअप में 48MP प्राइमरी कैमरा f/1.7 अपर्चर, f/2.25 8MP कैमरा और दो f/2.4 2MP कैमरा होगा। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टी नहीं हुई है कि 8MP कैमरा वाइड एंगल होगा और दो 2MP कैमरा में से मैक्रो और डेप्थ सेंसर कौनसा होगा। इसके अलावा फोन में सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा होगा।

Reno3 A में पावर बैकअप के लिए 4,025mAh की बैटरी दी जाएगी। हालांकि, इसमें फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा फोन ColorOS 7.1, के साथ एंडरॉयड 10 पर कार्य करेगा। वहीं, अभी फोन की कीमत और सेल की डिटेल को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Oppo A52

Oppo A52 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.5-इंच का डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। वहीं, फोन में फुल-एचडी+ डिसप्ले पैनल पंच होल डिजाइन के साथ दिया गया है। इसके अलावा फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 SoC के साथ आता है। ओप्पो के इस फोन में 8GB रैम और 128GB की स्टोरेज दी गई है। डिवाइस की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Oppo A52 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। डिवाइस में रियर पर मेन कैमरा 12-मेगापिक्सल शूटर, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर हैं, जिसमें से एक मैक्रो और एक डेप्थ सेंसर है। इसके अलावा फोन में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here