Moto E LE इन खास फीचर्स के साथ दिखा ऑनलाइन, क्या Xiaomi के सस्ते फोन्स को दे पाएगा चुनौती?

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/03/Moto-E6S.jpg

लेनोवो के मालिकाना हक वाली फोन निर्माता कंपनी मोटोरोला इस साल अपने कई नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अब तक सामने आई लीक खबरों के अनुसार कंपनी Moto G Fast, Motorola One Fusion और Fusion+ को जल्द पेश कर सकती है। वहीं, अब एक नई जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार कंपनी कम कीमत में Moto E LE नाम के एक नए हैंडसेट पर काम कर रही है। वहीं, इस फोन को लेकर उम्मीद की जा रही है कि फोन पिछले साल आई Moto E6 लाइनअप के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जाएगा। जगह लेगा। हालांकि, अभी तक इस स्मार्टफोन को लेकर कंपनी की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

हालांकि, ऑफिशियल घोषणा से पहले कुछ यूजर्स ने अमेरिकी टेलिकॉम ऑपरेटिर वेरिजॉन पर इस स्मार्टफोन का नाम देखा है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मोटो के इस फोन के नाम में LE का क्या मतलब है। वहीं, वेबसाइट पर फोन की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है इसलिए डिजाइन को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। स्पेसिफिकेशन्स को देखकर लग रहा है कि फोन बजट कैटिगरी के अंदर पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 4 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा Motorola One Vision Plus, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto E LE में 1520 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन दी जाएगी। फिलहाल स्क्रीन साइज़ को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा मोटो ई एलई में 3550mAh बैटरी और एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। इसके अलावा बात करें फोन के डाइमेंशन की तो यह 159.77 x 76.25 x 8.65 मिलीमीटर होगा।

बता दें कि कुछ समय पहले गीकबेंच पर मोटोरोला के आगामी स्मार्टफोन को Motorola One Vision Plus नाम के साथ ही लिस्ट किया गया था। Motorola One Vision Plus को गीकबेंच पर एंडरॉयड 9 पाई से लैस दिखाया गया था। यहां फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की भी बात कही गई थी। बेंचमार्किंग साइट पर मदरबोर्ड की जगह ‘Trinket’ लिखा हुआ था। आपको बता दें कि यह क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट का ही कोडनेम है। इसके साथ ही गीकबेंच पर वन विज़न+ को 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया था। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो सिंगल-कोर में फोन को जहां 310 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में मोटोरोला फोन को 1351 स्कोर मिला था।