4GB RAM वाला सस्ता Moto E22s आ रहा है इंडिया! इस तारीख से है सेल शुरू, देखें कितना होगा प्राइस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/08/Moto-E22s-Price.jpg

Motorola ने पिछले महीने ही टेक मंच पर अपनी ‘ई’ सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Moto E22s लॉन्च किया है जो 4GB RAM, MediaTek Helio G57, 16MP Camera और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर आया था। यह मोबाइल फोन अब बेहद जल्द भारतीय बाजार में भी एंट्री लेने वाला है। मोटोरोला इंडिया ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये खुलासा कर दिया है कि मोटो ई22एस अगले सप्ताह ही 22 अक्टूबर से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। Moto E22s Price 10 हजार के करीब हो सकता है।

Moto E22s India Launch

मोटोरोला इंडिया की वेबसाइट पर मोटो ई22एस का प्रोडक्ट पेज लाईव किया जा चुका है जहां फोन की फोटोज़ व स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसकी सेल डिटेल्स की जानकारी दे दी गई है। कंपनी ने बताया है कि Moto E22s भारतीय बाजार में 22 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इंडिया में मोटो ई22एस 4GB RAM + 64GB Storage पर सेल के लिए उपलब्ध होगा जिसे Arctic Blue और Eco Black कलर में खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि मोटो ई22एस 10,000 रुपये के बजट में लॉन्च होगा।

Moto E22s Specifications

मोटोरोला मोटो ई22एस के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो ग्लोबल मार्केट में यह स्मार्टफोन 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। Moto E22s को एंडरॉयड 12 आउट ऑफ द बॉक्स के साथ पेश किया गया है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक हीलियो जी57 चिपसेट मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए Moto E22s डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोटो ई22एस के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोटोरोला मोबाइल में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Motorola Moto E22s में सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए मोटोरोला ई22एस 10वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।