लाॅन्च से पहले ही अमेज़न पर लिस्ट हुआ Moto G Stylus (2021), कीमत और स्पेसिफिकेशन्स आई सामने

Join Us icon

Motorola ने इसी हफ्ते भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G9 Power लाॅन्च किया है। यह मोबाइल फोन 11,999 रुपये की कीमत पर लाॅन्च हुआ है जो आने वाली 15 दिसंबर से शाॅपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। भारत में मोटो जी9 पावर लाॅन्च होने के बाद अब कंपनी अंर्तराष्ट्रीय बाजार में भी अपने डिवाईस की गिनती बढ़ाने वाली है। खबर आई है कि कंपनी Moto G Stylus (2021) को जल्द ही टेक मंच पर लाने वाली है और इसके लाॅन्च से पहले ही यह फोन शाॅपिंग साइट पर लिस्ट भी हो गया है।

Moto G Stylus (2021) को दरअसल अमेज़न यूएस वेबसाइट पर लिस्ट करते हुए फोन का प्रोडक्ट पेज ऑफिशियल कर दिया गया था। यह लिस्टिंग अमेज़न की गलती की वजह से हुई थी जिसे बाद में सुधार लिया गया है और प्रोडक्ट पेज फिर से हटा लिया गया। लेकिन इस दौरान फोन के वेरिएंट्स और कीमत सार्वजनिक हो गए जिससे फोन के प्राइस की जानकारी सामने आ गई है। अमेज़न पर मोटो जी स्टाईलस 2021 को 341.89 यूएस डाॅलर में लिस्ट किया गया था। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 25,000 रुपये के करीब है। उम्मीद है कि कंपनी की ओर फोन को इसी कीमत पर बाजार में उतारा जाएगा।

motorola Moto G Stylus 2021 price specs leaked on amazon us

मोटोरोला के इस आगामी डिवाईस को अमेज़न यूएस पर Aurora Black और Aura White कलर वेरिएंट्स में दिखाया गया था। वहीं अमेज़न पर लिस्ट स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 6.8 इंच की पंच-होल डिसप्ले के साथ मार्केट में लाॅन्च होगा। यहां फोन के बैक पैनल पर स्क्वायर आकार का रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है तथा राईट साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर बना हुआ है। अमेज़न पर फोन में 4 जीबी की रैम मैमोरी और 4,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात भी सामने आई है।

Moto G9 Power

मोटो जी9 पावर की बात करें तो यह फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो एचडीआर 10 सपोर्ट करता है। फोन को एंडराॅयड 10 पर लाॅन्च किया गया है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर पर रन करता है। इंडिया में यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें: 6,000एमएएच बैटरी वाला Redmi 9 Power स्मार्टफोन 17 दिसंबर को होगा इंडिया में लाॅन्च, यह होगी कीमत

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

motorola Moto G Stylus 2021 price specs leaked on amazon us

मोटो जी9 पावर की सबसे मजबूत कड़ी है इसका बैटरी बैकअप। इस फोन में कंपनी ने 6,000 एमएएच की बैटरी 22 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी है। इस बैटरी को लेकर कंपनी का कहना है कि यह बैटरी 60 घंटों तक आपको साथ देगी। वहीं, कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ वी5, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, 3.5एमएम ऑडियो जैक और 4जी एलटीई शामिल है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here