
Motorola ने बीते महीने Moto Tab G20 को लॉन्च किया था। अब कंपनी एक और G सीरीज के टैबलेट को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। मोटोरोला का नया टैबलेट Moto Tab G70 के नाम से पेश किया जा सकता है। मोटोरोला के अपकमिंग टैबलेट के बारे में बताया जा रहा है कि यह Tab G20 के मुकाबले अपग्रेड फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जाएगा। Motorola ने फिलहाल इस टैबलेट को लेकर कोई ऑफिशियल इंफॉर्मेशन नहीं दी है। हालांकि, अपकमिंग Moto Tab G70 टैबलेट को कई सारे सर्टिफिकेशन्स पोर्टल पर स्टॉप किया गया है।
Motorola के अपकमिंग टैबलेट Moto Tab G70 को अब ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड (BIS) की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। BIS की लिस्टिंग से पता चलता है कि मोटोरोला का यह टैब भारत में जल्द लॉन्च किया सकता है। टिपस्टर यश (@i_hsay) ने Moto Tab G70 LTE को BIS सर्टिफिकेशन्स में स्पॉट किया है। Moto Tab G20 स्मार्टफोन लेनोवो के टैबलेट का रिब्रांड वर्जन था। ऐसे में अटकलें है कि Moto Tab G70 LTE भी लेनोवो टैबलेट का रिब्रांड वर्जन हो सकता है।
Motorola may launch another tablet (TAB) named as MOTO TAB G70 [LTE] in India…. Product is in early stages of Indian BIS certifications…
For specs (possibility) -> https://t.co/b0MAU66Pq2#Motorola #MotoTabG70 #India #Lenovo pic.twitter.com/TXqosHvMC8
— Yash (@i_hsay) November 26, 2021
Moto Tab G70 के स्पेसिफिकेशन्स
Moto Tab G70 टैबलेट के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें WUXGA+ डिस्प्ले दी जा सकती है जिसका रेजलूशन 2000 x 1200 पिक्सल हो सकता है। मोटोरोला का यह टैबलेट MediaTek Kompanio SoC के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही मोटोरोला के इस अपकमिंग टैब के बारे में अटकलें हैं कि ये 4GB रैम के साथ पेश किया जा सकता है। संभव है कि यह टैब और भी रैम ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। मोटोरोला का यह टैबलेट Android 11 या फिर Android 12 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Motorol Moto Tab G70 टैब को इससे पहले Geekbench की लिस्टिंग में “P11” मदरबोर्ड के साथ लिस्ट किया गया था। ऐसे में अटकले हैं कि मोटोरोला का यह टैबलेट Lenovo Tab P11 सीरीज के किसी टैब का ट्वीक वेरिएंट भी हो सकता है। गीकबेंच की लिस्टिंग में Moto Tab G70 ने सिंगल और मल्टी कोर टेस्ट में क्रमश: 475 और 1,569 पॉइन्टस का स्कोर किया था। यह भी पढ़ें : Airtel और Vodafone Idea के बाद Reliance Jio ने भी दिया यूजर्स को झटका, जानें क्या है नए दाम
Motorola ने पिछले महीने अपना पहला एंड्रॉयड टैबलेट Moto Tab G20 को लॉन्च किया था। Moto Tab G20 को कंपनी ने 8इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया, जो TDDI टेकनोलॉजी को सपोर्ट करता है। टैब की डिस्प्ले के चारों ओर मोटी बैजल देखने को मिलती है। इसके साथ ही मोटोरोला का यह टैबलेट MediaTek Helio P22T चिपसेट के साथ पेश किया गया है। मोटोरोला के इस टैब में 3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज मिलती है। Moto Tab G20 को कंपनी ने 5,100mAh की बैटरी के साथ मार्केट में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi, Realme को टक्कर देगा Infinix, दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ जल्द लॉन्च करेगा सस्ता 5G स्मार्टफोन






















