Motorola Razr 50 Ultra जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ये फ्लिप फोन हुआ BIS पर लिस्ट

Join Us icon
motorola-razr-50-ultra-bis-listing-india-launch-soon
Highlights

  • नया फोन XT2453-1 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।
  • इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
  • यह पतले डिजाइन और फ्लेक्सिबल बिल्ड के साथ आ सकता है।

मोटोरोला ने पिछले साल अपनी Razr 40 सीरीज को पेश किया था। वहीं, अब अपग्रेड के तौर पर Razr 50 श्रृंखला आ सकती है। जिसमें Motorola Razr 50 और Motorola Razr 50 Ultra फ्लिप स्मार्टफोन आने की उम्मीद है। हालांकि अभी इन फोंस को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन एक मोटो डिवाइस भारत की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। जो रेजर 50 अल्ट्रा माना जा रहा है। आइए, आगे डिटेल में जानते हैं सर्टिफिकेशन में क्या सामने आया है।

Motorola Razr 50 Ultra बीआईएस लिस्टिंग

  • 91mobiles ने BIS वेबसाइट पर XT2453-1 मॉडल नंबर के साथ एक मोटोरोला फोन को स्पॉट किया है। जो रेजर 50 अल्ट्रा हो सकता है।
  • फोन को इसलिए Motorola Razr 50 Ultra माना जा रहा है क्योंकि डिवाइस का मॉडल नंबर पूर्व मॉडल Motorola Razr 40 Ultra के XT2321-1 से मिलता है।
  • लिस्टिंग में मॉडल नंबर के अलावा और कोई डिटेल नहीं है, लेकिन यह इस बात का संकेत है कि डिवाइस का लॉन्च कुछ ही महीनों में हो सकता है।
  • बता दें कि पिछले साल रेजर 40 अल्ट्रा स्मार्टफोन भी इसी समय बीआईएस वेबसाइट पर देखा गया था। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इसी पैटर्न को फॉलो कर रही है। वहीं अब देखना होगा की ब्रांड की ओर से फोन को लेकर जानकारी कब मिलती है।

Motorola Razr 50 Ultra BIS Listing

Motorola Razr 50 Ultra डिटेल (लीक)

  • एक लीक रिपोर्ट के अनुसार रेजर 40 अल्ट्रा के सक्सेसर का कोडनेम मोटोरोला ग्लोरी है जिसका रेंडर भी शेयर किया गया था।
  • रेंडर के अनुसार रेजर 50 अल्ट्रा क्लासिक ग्रे कलर, पतले डिजाइन और फ्लेक्सिबल बिल्ड के साथ देखा गया था।
  • फोन में पहले से और भी दमदार बैटरी और परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

Motorola Razr 40 Ultra के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: पूर्व मॉडल रेजर 40 अल्ट्रा में 6.9-इंच LTPO OLED प्राइमरी डिस्प्ले के साथ 3.6-इंच की कवर स्क्रीन है।
  • प्रोसेसर: Motorola Razr 40 Ultra स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट के साथ पेश हुआ था।
  • कैमरा: फोन के रियर पर 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है, जबकि फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी लेंस मिलता है।
  • बैटरी: डिवाइस में 3,800mAh की बैटरी दी गई है। जो 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।



See All Competitors

Motorola Razr 50 Price, Launch Date
Expected Price: Rs. 59,990
Release Date: 04-Jul-2024 (Expected)
Variant: 8 GB RAM / 128 GB internal storage
Phone Status: Rumoured

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here