
मोटरोला अपने फ्लिप स्मार्टफोन प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है इसके तहत रेजर 50 अल्ट्रा के अपग्रेड के तौर पर Motorola Razr 60 Ultra लॉन्च होने की उम्मीद है। इसे कुछ सर्टिफिकेशन वेबसाइट और लीक में पहले ही देखा जा चुका है। वहीं, लेटेस्ट लीक में डिवाइस के नए रेंडर्स सामने आए हैं। जिसमें इसका नया वेगन लेदर डिजाइन वाला लुक नजर आता है। आइए, आगे रेजर 60 अल्ट्रा के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Motorola Razr 60 Ultra रेंडर्स (लीक)
- टिपस्टर इवान ब्लास ने रेजर 60 अल्ट्रा के लिए एक नए रियो रेड कलर ऑप्शन के रेंडर्स शेयर किए हैं।
- रियो रेड (Rio Red) रंग विकल्प में वेगन लेदर फिनिश होने की उम्मीद है, जैसा कि रेंडर में दिखाए गए टेक्सचर से पता चलता है।
- फोन का डार्क ग्रीन वैरियंट पहले की एक रिपोर्ट में भी इसी फॉक्स लेदर की बनावट के साथ सामने आया था।
- फोन में मेटैलिक एलॉय फ्रेम है इसके साथ ही वॉल्यूम बटन, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, USB-C पोर्ट, सिम स्लॉट और स्पीकर भी नजर आते हैं।
- इस डिवाइस में संभवतः 4 इंच का बड़ा ओएलईडी कवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। जिसके दोनों ओर डुअल कैमरा सेटअप होगा।

Motorola Razr 60 Ultra के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: Motorola Razr 60 Ultra में 4 इंच का बड़ा OLED कवर डिस्प्ले मिल सकता है। जबकि इसमें 6.9 इंच का फोल्डेबल pOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जो संभवतः FHD+ रिजॉल्यूशन और हाई रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है।
- चिपसेट: डिवाइस में क्वालकॉम का प्रीमियम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। जो पूर्व के रेजर 50 अल्ट्रा के स्नैपड्रैगन 8 एस जेन 3 से अपग्रेड है।
- स्टोरेज और रैम: डिवाइस में 12GB RAM दी जा सकती है। इसे 512जीबी तक इंटरनल स्टोरेज के साथ लाया जा सकता है।
- बैटरी और चार्जिंग: आगामी फोल्डेबल फोन 4,540mAh बैटरी के साथ आ सकता है। यह Razr 50 Ultra की 4,000mAh बैटरी की तुलना में अपग्रेड लगता है। वहीं, TUV Rheinland लिस्टिंग के अनुसार, इसमें 68W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। यह भी एक बड़ा अपग्रेड है, क्योंकि इसके पिछले मॉडल की चार्जिंग स्पीड 45W तक सीमित थी।
- कैमरा: Motorola Razr 60 Ultra के कैमरे की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर हो सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 32MP लेंस दिए जा सकते हैं।
- ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Motorola Razr 60 Ultra मोबाइल को एंड्रॉयड 15 के साथ एंट्री मिल सकती है।










