
JioPhone Next ने भारतीय मोबाइल यूजर्स को लंबा इंतजार करवाया है। जब मुकेश अंबानी ने घोषणा की थी कि Reliance Jio और Google साथ मिलकर बेहद ही सस्ता 4G Smartphone लेकर आने वाले हैं, तभी से ही लोग इस फोन की बाट जोह रहे थे। 6,499 रुपये में लॉन्च हुआ जियोफोन नेक्स्ट को लेकर हालांकि देशवासियों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई है। लेकिन अब जियोफोन नेक्स्ट से आगे बढ़ते हुए कंपनी अगले साल यानी 2022 में बिल्कुल नया Jio TV और Jio tablet इंडिया में लॉन्च करने वाली है जो कीमत के मामले में काफी सस्ते साबित हो सकते हैं।
Jio TV
जियोटीवी की बात सबसे पहले करें तो रिलायंस जियो द्वारा इस टेलीविज़न का निर्माण शुरू किया जा चुका है। कंपनी ने जियोटीवी पर अभी चुप्पी साधी हुई है लेकिन 91मोबाइल्स को मिली जानकारी के मुताबिक यह एक Smart TV होगा जो OTT apps के साथ लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि मुकेश अंबानी अपने इस प्रोडक्ट को Jio Fiber के साथ बंडल ऑफर में भी पेश कर सकते हैं जिसके चलते यूजर को netflix, hotstar और amazon prime इत्यादि का अलग से सब्सक्रिप्शन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस रिलायंस टीवी का प्राइस काफी अग्रेसिव रहने वाला है जो अन्य ब्रांड्स के लिए बड़ी मुसीबत पैदा कर सकता है।
Jio tablet
जियो टेबलेट भी कंपनी का अफॉर्डेबल डिवाईस होगा। रिलायंस जियो ने हालांकि अपने इस प्रोडक्ट को भी अभी पर्दे के पीछे ही रखा है लेकिन हमें मिली जानकारी के अनुसार Jio tablet कंपनी के ही PragatiOS पर काम करेगा। गौरतलब है कि प्रगतिओएस को रिलायंस जियो और गूगल की साझेदारी में बनाया गया है और हालिया रिलीज जियोफोन नेक्स्ट में भी यही दिया गया है। PragatiOS कम रैम व हल्के प्रोसेसर पर स्मूथ रन तो करता ही है तथा साथ इसमें इंडियन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए कई आर्कषक व फायदेमंद फीचर्स डाले गए हैं।
Jio tablet में गूगल प्ले स्टोर प्री-इंस्टाल्ड होगा जिससे टेबलेट में गूगल ऐप्स व गेम्स को डाउनलोड तथा इंस्टाल किया जा सकेगा। माना जा रहा है कि यह टेबलेट डिवाईस क्वॉककॉम के स्नैपड्रैगन चिपसेट पर रन करेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार जियो टेबलेट में बड़ी डिसप्ले दी जाएगी। भारतीय बाजार में Realme और Motorola जैसे ब्रांड्स पहले से ही कम कीमत वाले टेबलेट डिवाईस लॉन्च कर चुके हैं। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि Reliance Jio अपने जियो टेबलेट का दाम क्या रखती है।






















