एप्पल आईफोन 9 में होगा डुअल सिम सपोर्ट, एप्पल कोड से ही हुआ खुलासा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/12/iphone-1.jpg

एप्पल हर साल अपनी नई जेनरेशन के आईफोन लाती है जो ​तकनीक का नया रूप पेश करते हैं। विभिन्न ब्रांड्स के एंडरॉयड स्मार्टफोंस के बीच आईफोन अलग पहचान बनाए हुए हैं। अपनी दसवीं सालगिरह पर एप्पल ने आईफोन एक्स के साथ नॉच डिसप्ले पहली बार टेक जगत के सामनें पेश की थी, जिसे आज लगभग सभी स्मार्टफोन कंपनियां यूज़ कर ​रही है। लेकिन अब एक ऐसी तकनीक है जो एप्पल कंपनी एंडरॉयड से चुराने वाली है। दरअसल यह तकनीक है डुअल सिम सपोर्ट। खबर है कि अब एप्पल भी अपने नए आईफोंस को डुअल ​सिम सपोर्ट के साथ बाजार में उतारेगी।

9टू5मैक ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अब नए आईफोन भी डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएंगे यानि नए आईफोंन में भी 2 सिम कार्ड का यूज़ किया जा सकेगा। गौरतलब है कि एप्पल ने अभी तक अपने सभी आईफोन में एक ही एक्सट्रनल स्लॉट दिया है। इस स्लॉट में सिर्फ एक सिम ही डाली जा सकती है। एक स्लॉट के चलते ही न तो आईफोन की मैमोरी को एक्सपेंड किया जा सकता है और ही डुअल सिम का यूज़ होता है। लेकिन अब लगता है जल्द ही आने वाले आईफोंस में यह बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

आईफोन से जुड़ी इस बड़ी खबर के साथ ही वेबसाइट ने एक स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है। यह स्क्रीन शॉट आईओएस 12 के बीटा 5 डेवलेपर वर्ज़न का है। रिपोर्ट के अनुसार एप्पल का आॅपरेटिंग सिस्टम आईओएस के आगामी वर्ज़न में कंपनी डुअल सिम सपोर्ट की टेस्टिंग कर रही है। आईओएस 12 के इस वर्ज़न में सिम स्टेटस की कोडिंग की गई है। इस कोडिंग में ‘सिम स्टेटस’ तो है ही तथा साथ ही ‘सेकेंड सिम स्टेटस’ ​भी लिखा गया है। इसी तरह ‘सिम ट्रे स्टेटस’ और ‘सेकेंड सिम ट्रे स्टेटस’ भी मौजूद है।

आॅनर 9एन की खरीद पर मुफ्त स्माटफोन, फ्री हेडफोन, भारी कैशबैक और 100जीबी तक फ्री डाटा, जानें सभी आॅफर्स और कहां से कैसे खरीदें

रिपोर्ट के अनुसार सिम स्टेटस जहां पहली सिम के बारे में बताता है वहीं सेकेंड सिम स्टेटस को दूसरी सिम का कोड बताया जा रहा है। यह कोडिंग फिलहाल सिम आईओएस 12 के बीटा 5 डेवलेपर वर्ज़न में ही देखी गई है। यानि एप्पल अभी ऐसे सॉफ्टवेयर के निर्माण में लगी हुई है जिससे आईफोन में भी दो सिम का यूज़ किया जा सके। रिपोर्ट के अनुसार आईओएस में डुअल सिम सपोर्ट यूजर्स को बिना सिम कार्ड बदले ही कैरियर प्लान्स में ​स्वीच करने की सुविधा देगा।

गूगल पिक्सल 3एक्सएल की फोटो लीक, नॉच डिसप्ले के साथ डिजाईन और स्पेसिफिकेशन्स हुई कन्फर्म

चर्चा है कि एप्पल इस साल लॉन्च होने वाले आईफोन में डुअल सिम कार्ड सपोर्ट दे सकती है। रिपोर्ट के अनुसार डुअल सिम कार्ड सपोर्ट कंपनी के महंगे आईफोन वेरिएंट में ही दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर दो सिम कार्ड स्लॉट आने के बाद यूजर्स इस चीज की भी उम्मीद लगाने लगे है कि एप्पल कंपनी अपने आईफोंस में एक्ट्रनल स्टोरेज सपोर्ट की देना शुरू कर दे। बहरहाल आईफोन में दो सिम कार्ड लगाए जाने की खबर को तब तक पुख्ता नहीं कहा जा सकता है जब तक स्वयं एप्पल इस फीचर को आॅफि​शियल घोषणा न करें।