गूगल पिक्सल 3एक्सएल की फोटो लीक, नॉच डिसप्ले के साथ डिजाईन और स्पेसिफिकेशन्स हुई कन्फर्म

Join Us icon

​पिछले महीने ही गूगल के आगामी स्मार्टफोन पिक्सल 3एक्सएल को लेकर एक लीक सामनें आया था जिसमें फोन की नॉच डिसप्ले व कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। वहीं अब एक बार फिर गूगल पिक्सल 3एक्सएल चर्चा में आया है। एक नए लीक में इस स्मार्टफोन की फोटोज़ शेयर की गई है। पिक्सल 3एक्सएल की फोटो देखकर न सिर्फ फोन की डिसप्ले और डिजाईन की​ स्थिति साफ हो गई है बल्कि साथ ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी पता चली है।

एक्सडीए डेवलेपर्स ने अपनी रिपोर्ट में गूगल पिक्सल 3एक्सएल की फोटोज़ को शेयर किया है जो डॉक्टर गुरु के हवाले से आई हैं। इस रिपोर्ट में फोन के फ्रंट, बैक व साईड पैनल को दिखाया गया है। फोन के डिजाईन की डिटेल्स पर जाने से पहले ही इसकी पहली लुक बेहद आर्कषक लगती है। इस रिपोर्ट में पिक्सल 3एक्सएल को सफेद कलर में दिखाया गया है। इस संपूर्ण व्हाईट कलर वेरिएंट में फोन के दाएं पैनल पर मौजूद पावर बैटन आॅरेज कलर का दिया गया है जो अटरेक्ट करता है।

गूगल पिक्सल 3एक्सएल की फोटो से पता चला है कि कंपनी इसे नॉच डिसप्ले पर पेश करेगी। फोन की डिसप्ले पर नीचे की ओर बेजल्स मौजूद है जिसपर स्पीकर नज़र आ रहा है। फोन की नॉच में दो सेंसर नज़र आ रहे हैं जो कैमरा सेंसर या 3डी फेस रेक्ग्नेशन सेंसर हो सकते हैं। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन थोड़ा उपर है जब्कि वाल्यूम रॉकर पावर बटन के नीचे मौजूद है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

गिरेगा, कागज की तरह मूड़ेगा लेकिन टूटेगा नहीं, कुछ ऐसा ही डिसप्ले ला रहा है सैमसंग, जानें इस डिसप्ले की विशेषताएं

पिक्सल 3एक्सएल के रियर पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। बैक पैनल पर नीचे की ओर गूगल का लोगो लगा हुआ है। इसी तरह नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप सी मौजूद है। सामनें आई रिपोर्ट में फोन को फास्टबूट मोड पर लाकर भी इसकी फोटो क्लिक की गई हैं। बूट में पता चला है कि पिक्सल 3एक्सएल का यह फोन वेरिएंट 4जीबी रैम मैमोरी से लैस है तथा इसमें 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

पांच धाकड़ फोन जो अगस्त में इंडिया में होंगे लॉन्च

गूगल के इस फोन में क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दिए जाने की बात की साफ हो गई है। टेक जगत में चर्चा है कि गूगल अपनी पिक्सल सीरीज़ के इस आगामी स्मार्टफोन पिक्सल 3एक्सएल को 6जीबी रैम पर भी पेश कर सकती है जिसमें 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। बहरहाल फोन की पुख्ता जानकारी के लिए गूगल की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।