वॉटरफॉल स्क्रीन वाला स्मार्टफोन ला रहा है Oppo, दमदार डिजाइन के साथ जल्द होगा लॉन्च

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी OPPO ने कुछ समय पहले एक ऐसे फोन को पेश किया था, जिसका फ्रंट डिसप्ले के अंदर था। वहीं, अब ओप्पो के वीपी ब्रायन शेन ने Weibo पर नए फोन की तस्वीरों को पोस्ट किया है। पोस्ट की गई तस्वीरों में देखा गया है कि फोन डुअल-एज कर्व्ड स्क्रीन से लैस है।

पोस्ट की गई तस्वीरों के अनुसार फोन काफी हाई-स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो से लैस होगा। इसके अलावा इस फोन के राइट और लेफ्ट एज 88-डिग्री कर्व्ड हैं। इस नई डिसप्ले को वॉटरफॉल स्क्रीन का नाम दिया जा रहा है। हालांकि, फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कंपनी के वीपी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।

सामने से देखने पर OPPO के नए फोन किसी प्रकार का साइड बॉर्डर दिखाई नहीं दे रहा है। तस्वीरों के माध्यम से कहा जा सकता है कि फोन में लगभग 100 प्रतिशत स्क्रीन स्पेस होगा। इसके अलावा काफी तस्वीरों में से एक में फोन को फाइंड एक्स फ्लैगशिप हैंडसेट के साथ दिखाया गया है। सोनी एक्सपीरिया की तरह है फोन में 21:9 एस्पेक्ट रेश्यो होगा। इसे भी पढ़ें: 4GB रैम और 4030mAh बैटरी वाले Oppo A7 की कीमत एक बार फिर हुई कम, जानें क्या है नया प्राइस


फोन में दिए कर्व स्क्रीन को सैमसंग, हुआवई और वनप्लस के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से काफी बेहतर बताया जा रहा है। हाल ही में एक चाइनीज लीक्स्टर ने खुलासा किया था कि वीवो नेक्स 3 भी अपने 100 प्रतिशत कर्व्ड डिस्प्ले वाले फोन पर काम कर रहा है, जिसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

बता दें कि इस साल शंघाई में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेस में OPPO ने अंडर-स्क्रीन कैमरे वाले स्मार्टफोन को पेश किया था। Oppo के इस फोन में स्क्रीन के नीचे कैमरा दिया गया है जो ​बाहर से इनविज़िबल यानि अदृश्य रहता है। Oppo ने इस अनूठी तकनीक को सामने लाकर स्मार्टफोन जगत में एक नई शुरूआत की है। इसे भी पढ़ें: Oppo K3 इंडिया में लॉन्च, 8जीबी रैम, पॉप-अप कैमरा और कीमत सिर्फ 16,990 से शुरू

Oppo ने अपनी इस अनोखी तकनीक को Under-Screen Camera (USC) का नाम दिया है। MWC Shanghai 2019 के मंच से कंपनी ने अपने प्रोटोटाइप मॉडल को पेश किया था। इस टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित करते हुए Oppo ने बताया था कि यह तकनीक कस्टमाइज़ कैमरा मॉड्यूल के साथ काम करती है जिसे एन्हांस्ड ट्रांसपैरेंट पैनल मैटेरियल के नीचे फिट किया गया है। अंडर-डिसप्ले कैमरा तकनीक के साथ Oppo फोन ट्रूली फुल-स्क्रीन पर करेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here