इस सप्ताह ये नए फोन इंडिया में होंगे लॉन्च, फ्लैगशिप Vivo X300 series सहित आएंगे सस्ते 5जी फोन Redmi 15C और realme P4x

साल 2025 अपने आखिरी महीने में दस्तक दे चुका है। बीते दिनों में एक से बढ़कर एक ताकतवर फोन भारत में लॉन्च हुआ है। अब दिसंबर के पहले सप्ताह में 2025 का अखिरी फ्लैगशिप फोन Vivo X300 Pro लॉन्च होने जा रहा है। इस हफ्ते लो बजट एंट्री लेवल स्मार्टफोन भी पेश होंगे। 1 दिसंबर से 7 दिसंबर के बीच इंडिया में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की लिस्ट आप आगे देख सकते हैं और फीचर्स व स्पेसिसिफिकेशन्स पढ़ सकते हैं।
Vivo X300
लॉन्च डेट – 2 दिसंबर
वीवो एक्स300 5जी फोन 2 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक फ्लैगशिप प्रोसेसर Dimensity 9500 पर लाया जाएगा। यह वीवो का कॉम्पैक्ट फोन होगा जिसमें 6.31-इंच की 1.5K BOE Q10+ OLED स्क्रीन दी गई है। यूजर्स को इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट व 4500nits पीक ब्राइटनेस प्राप्त होगी। यह 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन है जिसमें 50 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 सेंसर भी मिलेगा। Vivo X300 5जी फोन 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,040mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है।
Vivo X300 Pro
लॉन्च डेट – 2 दिसंबर
वीवो एक्स300 के साथ ही कंपनी इसका प्रो मॉडल भी 2 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च कर रही है। कह सकते हैं कि यह भारत में लॉन्च होने वाला साल 2025 का आखिरी फ्लैगशिप फोन है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें भी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर दिया गय है। इस हाईएंड डिवाइस में 6.78 इंच की 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ 50MP Sony LYT828 सेंसर और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फोन के फ्रंट पर 50MP Selfie सेंसर मिलता है। पावर बैकअप के लिए 6510mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 90W वायर्ड, 40W वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है।
Redmi 15C 5G
लॉन्च डेट – 3 दिसंबर
रेडमी 15सी लो बजट 5जी फोन है जिसे 12 हजार से 15 हजार की रेंज में लाया जा सकता है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग के साथ पावर बैकअप के लिए 6,000mAh बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए यह सस्ता रेेडमी 5जी फोन 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है और फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। रेडमी 15सी 5जी फोन में 6.9-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट आउटपुट प्रदान करती है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही यूजर्स को इसमें NFC का सपोर्ट भी मिलेगा।
realme P4x 5G
लॉन्च डेट – 4 दिसंबर
यह रियलमी ‘पी4’ सीरीज का तीसरा मॉडल 4 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 7000mAh Battery लगाई गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी। रियलमी पी4एक्स 5जी फोन को कंपनी 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन पर लेकर आएगी और इसमें 18GB dynamic RAM भी मिलेगी। लीक्स के अनुसार इस स्मार्टफोन में 6.72-इंच की फुलएचडी+ एलसीडी स्क्रीन मिल सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। ब्रांड के अनुसार यह स्मार्टफोन BGMI में 90FPS और Free Fire में 120FPS फ्रेम रेट पर गेमप्ले दे सकता है।
OnePlus Ace 6T
लॉन्च डेट – 3 दिसंबर (चीन)
वनप्लस ऐस 6टी कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला बनने जा रहा है जिसमें 8300mAh बैटरी मिल सकती है। यह मोबाइल 3 दिसंबर को चाइना में लॉन्च होगा और लीक सही साबित हुए तो OnePlus 15R के नाम से इंडिया में बिकेगा। यह दुनिया का पहला फोन होगा जो Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च होगा। लीक के मुताबिक इसमें 6.83-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी जा सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए Ace 6T में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। फोन को IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।