लॉन्च से पहले देंखें सैमसंग गैलेक्सी एस10 और एस10 प्लस की लाइव इमेज, देखकर रह जाएंगे हैरान

सैमंसग गैलेक्सी एस10 सीरीज़ को पिछले साल से ही जानकारी सामने आ रही है। हालांकि, अगले महीने 20 फरवरी को सभी लीक्स पर विराम लगाते हुए कंपनी इस सीरीज़ को ऑफिशियल तौर पर पेश कर देगी। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी इस सीरीज़ के अंदर गैलेक्सी एस10 लाइट, गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10+ और गैलेक्सी एस10 सेरामिक लॉन्च किया जा सकता है।
हालांकि, सैमसंग द्वारा इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक के माध्यम से काफी खबरें सामने आ चुकी हैं। वहीं, अब गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10 प्लस की लाइव ईमेज ऑनलाइन सामने आई है। इन ईमेज से डिवाइस की लुक और डिजाइन का अंदाजा लॉन्च से पहले लगाया जा सकता है।
हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10+ की लाइव इमेज सामने आई थी, जिसमें सुरक्षित क्रिप्टोकरंसी दिखा था। वहीं, अब नई ईमेज में डिवाइस के डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है। दोनो डिवाइस के फ्रंट में पंच होल कैमरा होगा। एक डिवाइस में सिंगल पंच होल कैमरा होगा वहीं, दूसरे में डुअल पंच होल कैमरा होगा। सिंगल पंच होल कैमरा वाला डिवाइस गैलेक्सी एस10 और डुअल पंच होल कैमरा वाला डिवाइस गैलेक्सी एस10 प्लस होगा। वहीं, बॉटम में थिन चिन दिखाई दे रही है।
सैमसंग को जवाबद देेने की तैयारी में शाओमी, बना रहा डायरी की तरह मुड़ने वाला फोल्डेबल फोन
इसके अलावा बैक में रियर कैमर सेटअप हॉरिजोंटली प्लेसड है, जिसके सात फ्लैश यूनिट और नीचे की और सैमसंग की ब्रांडिंग दिखाई दे रही है। बॉटम ग्रिल में दिखाई दे रहा है कि फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल, 3.5 एमएम जैक और माइक्रोफोन होगा।
इससे पहले की रिपोर्ट के अनुसार गैलेक्सी एस10 में 5.8-इंच इनफिनिटी ओ डिसप्ले और एस10 प्लस में 6.1-इंच डिसप्ले होगा। दोनो स्मार्टफोन्स को लेकर कहा जा रहा है कि इनमें सैमसंग का अपना एक्सिनोस 9820 8एनएम एसओसी होगा।
सैमसंग गैलेक्सी एम10 और एम20 को मिलेगा नए एंडरॉयड पाई अपडेट
सैमसंग गैलेक्सी एस10 और एस10+ को लेकर कहा गया है कि ये फोन मॉडल 3डी फेशिअल आइडेंटिफिकेशन फीचर से लैस होंगे तथा फोन का कैमरा 3डी सेंसिंग तकनीक पर काम करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन के लिए फिंगरप्रिंट सेंसिंग टेक्नोलॉजी जहां क्वालकॉम और सिनेप्टिक्स कंपनी द्वारा बनाई जा रही है वहीं फोन के 3डी कैमरा का काम इज़राईल की कंपनी मेंटिस विज़न कर रही है।
फिलहाल सैमसंग गैलेक्सी एस10 और एस10+ स्मार्टफोन को लेकर अभी कई खबरें आनी बाकी हैं। लेकिन, यह माना जा रहा है कि सैमसंग अपने इस स्मार्टफोन के बेहद ही खास और एडवांस तकनीक के साथ ही बाजार में उतारेगी, जो ने सिर्फ एप्पल आईफोन 10 के फीचर्स को मात देंगे बल्कि स्मार्टफोन्स की दुनिया को भी नया आयाम देंगे।