
Tecno ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना सस्ता स्मार्टफोन Tecno Spark Go Plus लॉन्च किया था जो 6,299 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन में वॉटरड्रॉप नॉच, 4000एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरा मौजूद है। कम कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन लाने वाली Tecno अब भारत में बेहद जल्द अपना नया स्मार्टफोन लाने जा रही है जो क्वॉड रियर कैमरे से लैस होगा। 91मोबाइल्स को Tecno के इस आगामी स्मार्टफोन की एक्सक्लूसिव फोटो प्राप्त हुई है, जिसमें फोन के बैक पैनल को साफ देखा जाता है।
91मोबाइल्स को जानकारी मिली है कि Tecno जल्द ही भारतीय बाजार में अपना क्वॉड रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन लाने वाली है और इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जाएगा। हमें फिलहाल इस फोन के नाम की जानकारी तो नहीं है लेकिन इतना तय है कि यह डिवाईस ‘Tecno Camon’ सीरीज़ के तहत उतारा जाएगा। फोन के बाजार में आने से पहले ही हमें इस फोन की फोटो भी मिल गई है जिससे फोन के डिजाईन का खुलासा भी हो गया है।
ऐसी होगी लुक
हमें प्राप्त फोटो में फोन का बैक पैनल दिखाई दे रहा है। फोन के रियर पैनल पर उपरी दाईं ओर कैमरा सेटअप लगा हुआ है जो वर्टिकल शेप में है। इस कैमरा सेटअप में दाईं ओर चार कैमरा सेंसर लगे हुए हैं। इस कैमरा सेंसर्स के बाईं ओर वर्टिकल शेप में ही क्वॉड एलईडी लाईट दी गई है। फ्लैश लाईट के ठीक नीचे ‘Camon 48M AI Quad Cam’ लिखा गया है। इस टेक्स्ट भी साफ करता है कि टेक्नो का यह आगामी स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर सपोर्ट करेगा।

इस आगामी Tecno Camon फोन के बैक पैनल पर बीच में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन के राईट साईड पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन भी साफ नज़र आ रहा है। वहीं फोन के बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। गौरतलब है कि Tecno ब्रांड भारत में अपना पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन भी लाने वाला है। लेकिन अभी सामने आया 48एमपी क्चॉड रियर कैमरे वाला फोन ही पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला डिवाईस होगा या नहीं यह अभी पुख्ता तौर पर नहीं कह सकते हैं।
Tecno Camon 12 Air
Tecno Camon 12 Air इस सीरीज़ का लेटेस्ट फोन हो जो पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस डिसप्ले को डॉट-इन डिसप्ले का नाम दिया है। Tecno Camon 12 Air में 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की एचडी+ डिसप्ले देखने को मिलेगी। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित होगा जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में पावरवीआर जीई8320 जीपीयू दिए जाने की बात कही गई है।
OPPO F15s अगले महीने होगा इंडिया में लॉन्च, यह फोन होगा एफ15 का सस्ता वर्ज़न
Tecno Camon 12 Air को लेकर कहा गया है कि यह डिवाईस इंडिया में 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा। इस फोन में 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 500 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Tecno Camon 12 Air एआई ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा।
इसी तरह रियर कैमरा सेटअप में 120डिग्री की क्षमता वाला 5 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर देखने को मिलेगा। सेल्फी के लिए Tecno Camon 12 Air में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए जहा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है वहीं पावर बैकअप के लिए Tecno Camon 12 Air में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन 9,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।



















