25 साल बाद Nokia 3210 की हो सकती है वापसी, Nokia 225 4G (2024) भी ले सकता है एंट्री

Join Us icon

HMD Global ने हाल ही में कुछ फोन्स को Kenya में पेश किया था। वहीं, HMD अपनी Pulse series को लॉन्च करने के अलावा Nokia 225 4G (2024) को पेश कर सकती है क्योंकि इसे टीज करना शुरु कर दिया गया है। वहीं, इस फोन के साथ हम Nokia 3210 (2024) को भी देख सकते हैं। आपको बता दें कि यह फोन पॉप्यूलर नोकिया फीचर फोन के अपग्रेडेड मॉडल के रूप में आएंगे जो पहले लॉन्च हो चुके हैं। इनमें से Nokia 225 4G को 2020 में पेश किया गया था। वहीं, Nokia 3210 को 25 साल पहले कंपनी की ओर से लॉन्च किया गया था।

इस बात की जानकारी Nokiamob के द्वारा सामने आई है। हालांकि, रिपोर्ट में Nokia 225 4G की ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है। इसलिए फोन की प्राइस, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन्स के लिए हमें पुरानी डिटेल की ओर देखना होगा। आइे आगे आपको Nokia 3210 की मार्केटिंग स्लाइड में सामने आई डिटेल के बारे में जानकारी देते हैं।

Nokia 3210 (2024) डिजाइन और डिटेल

  • इस पोस्टर/स्लाइड में लिखा है “25 साल बाद प्रसिद्ध फोन वापिस आ रहा है।”
    ओरिजनल Nokia 3210 को March 18, 1999 में पेश किया गया था।
  • इसके अलावा पोस्टर में सामने आया है कि डिवाइस मॉडर्न डिजाइन और रेट्रो इंटरफेस के साथ आएगा।
  • वहीं, नए Nokia 3210 के डिजाइन की बात करें तो यह काफी हद तक Nokia 6310 2021 की तरह लगता है। जी हां, इसका डिजाइन ओरिजनल Nokia 3210 से काफी मॉडर्न लगता है।

  • इसके अलावा इसमें एक रियर कैमरा और फ्लैश मॉड्यूल होगा। साथ ही फोन में नोकिया लोगो और एचएमडी लोगो बैक पर देखने को मिलेगा।
  • डिजाइन के अलावा आप इस फोन के साथ लंबी बैटरी लाइफ और कनेक्टिविटी ऑप्शन जैसे ब्लूटूथ, 4जी आदि को देख सकते हैं। साथ ही इसमें आइकॉनिक स्नेक गेम होगा।

Nokia 3210 (1999) स्पेसिफिकेशन्स

  • डिसप्ले: इस फोन में फ्रंट पर 1.5-इंच बैकलिट मोनोक्रोम ग्राफिक एलसीडी स्क्रीन थी, जिसका पिक्सल रिजोल्यूशन 84×48 और 64 PPI पिक्सल डेंसिटी थी।
  • डाइमेंशन: इस फोन का साइज 123.8 mm x 50.5mm × 16.7-22.5 mm होगा।
  • वजन: इस फोन का वजन 151 ग्राम है।

  • रिंगटोन: इसके अलावा इसमें 40 मोनोफोनिक रिंगटोन मिलती है। इसके अलावा इसमें कस्टम रिंगटोन क्रिएट करने का ऑप्शन भी है जो कि रिंगटोन कंपोजर फीचर की मदद से किया जा सकता है।
  • गेम्स: इस फीचर फोन में कंपनी पहले से 3 बिल्ट-इन गेम्स प्रोवाइ कराती है।
  • बैटरी लाइफ: बैटरी लाइफ की बात करें तो इसमें 55–260 घंटे का स्टैंडबाए टाइमन और 180-270 मिनट्स का टॉक टाइम मिलता है। फोन को फुल चार्ज होने में 4 घंटे का समय लगता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here