
HMD Global के बैनर तले स्मार्टफोन बना रहे टेक ब्रांड Nokia को लेकर पिछले हफ्तों में कई लीक्स सामने आए हैं जिनमें कंपनी के अलग-अलग स्मार्टफोंस का जिक्र हुआ है। इस लीक्स में बजट स्मार्टफोन Nokia 3.4 और Nokia 2.4 से लेकर Nokia 7.3 और 9.3 PureView जैसे हाईएंड डिवाईसेज़ का भी नाम सामने आया है। वहीं आज नोकिया एक बड़ी घोषणा करते हुए पूरे टेक जगत का ध्यान अपनी खींचा है। कंपनी ने बताया है कि आने वाली 22 सितंबर को Nokia का एक बड़ा ईवेंट आयोजित किया जाएगा, जिसमें ब्रांड के नए प्रोडक्ट्स को पेश किया जाएगा।
Nokia की ओर से यह तो बता दिया गया है कि 22 सितंबर को लॉन्च ईवेंट के जरिये कंपनी अपने नए प्रोडक्ट्स टेक मार्केट में उतारेगी, लेकिन ये प्रोडक्ट्स कौन से होंगे इस बात की जानकारी अभी गुप्त ही रखी गई है। उम्मीद की जा रही है कि इस दिन फ्लैगशिप सेग्मेंट के Nokia 7.3 और 9.3 PureView के साथ ही लो बजट स्मार्टफोन Nokia 3.4 और Nokia 2.4 को भी आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। नोकिया का यह लॉन्च ईवेंट भारतीय समयानुसार शाम को 8:30 PM पर शुरू होगा जिसे नोकिया के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाईव देखा जा सकेगा।

Nokia 9.3 PureView
नोकिया 9.3 प्योरव्यू को लेकर कहा गया है कि यह फोन बेजल लेस डिजाईन पर बनेगा तथा फ्रंट पैनल पर डिसप्ले चारों ओर से किनारों में मिली होगी। फोन में किसी तरह की कोई नॉच नहीं दी जाएगी तथा सेल्फी कैमरे के लिए इसे पंच-होल डिजाईन पर बनाया जाएगा। फोटो में फोन का बैक पैनल पर कर्व्ड नज़र आ रहा है जिसपर राउंट शेप में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप लगा हुआ है। इस सकुर्लर रिंग के ठीक नीचे फ्लैश लाईट लगी है। यह भी पढ़ें : टॉप 6 स्मार्टफोन जो हैं 6,000एमएएच बैटरी से लैस, कीमत सिर्फ 7,999 रुपये से शुरू
Nokia 9.3 PureView के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। यहां नीचे की ओर वर्टिकल शेप में Nokia की ब्रांडिंग लगाई गई है। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन नज़र आया है। उम्मीद है कि यह फोन साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा। फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ 3.5एमएम जैक भी देखने को मिल सकता है।
Nokia 9.3 PureView को लेकर कहा गया है कि इस फोन को ओएलईडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार फोन के कैमरा सेटअप में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिलेगा जो सैमसंग सेंसर होगा। इसके साथ ही 64 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। नोकिया के इस फोन को भी कार्ल जेसिस लेंस इफेक्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Samsung इस महीने लॉन्च करेगी कैमरा सेंट्रिक Galaxy F सीरीज, कीमत होगी 15,000 के करीब
नोकिया 9.3 प्योरव्यू को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि यह फोन 8 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करेगा। बहरहाल इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि शायद नोकिया अपने फोन को एक से अधिक वेरिएंट्स में बाजार में उतारे। फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स या लॉन्च से जुड़ी कोई भी नई जानकारी मिलते ही पाठकों को जल्द सूचित किया जाएगा।





















