6,000mAh बैटरी और 6.82 डिसप्ले के साथ सस्ता Nokia C30 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत सिर्फ 8500 रुपये के करीब

Join Us icon

Nokia ने आज टेक मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक साथ तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी की ओर से Rugged Phone Nokia XR20, Feature Phone Nokia 6310 और लो बजट SmartPhone Nokia C30 बाजार मे उतारे गए हैं। ग्लोबल मार्केट में पेश किए गए इस तीनों ही मोबाइल फोंस की अपनी-अपनी खासियतें हैं जो इन्हें अलग-अलग सेग्मेंट में बेस्ट बनाती है। आगे हमनें नोकिया के कम कीमत वाले स्मार्टफोन नोकिया सी30 का जिक्र किया है जिसमें आप जान सकेंगें कि 6,000mAh बैटरी और 6.82 डिसप्ले वाला स्मार्टफोन किन खूबियों से लैस है और इसका दाम क्या है।

Nokia C30 प्राइस

सबसे पहले नए नोकिया फोन की कीमत की ही बात करें तो यह मोबाइल फोन कंपनी की ओर से फिलहाल यूरोप में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में भी दस्तक देगा। यूरोपियन मार्केट में Nokia C30 को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिनमें 2GB + 32GB, 3 GB + 32 GB और 3 GB + 64 GB शामिल है। कंपनी ने अभी सभी वेरिएंट का दाम तो नहीं बताया है कि लेकिन नोकिया सी30 सीरीज़ की शुरूआती कीमत €99 यानी 8,500 रुपये के करीब है। इंटरनेशनल मार्केट में इस फोन को Green और White कलर में खरीदा जा सकता है।

Nokia C30 launched with 6000mah battery Rugged Phone Nokia XR20 and Feature Phone Nokia 6310

Nokia C30 स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया सी30 को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.82 इंच की बड़ी एचडी+ एलसीडी ‘वी’ नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता हैं। इस फोन का डायमेंशन 177.7×79.1×9.9एमएम और वज़न 237ग्राम है। Nokia C30 को Android 11 (Go edition) पर लॉन्च किया गया है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc SC9863A पर रन करता है।

Nokia C30 launched with 6000mah battery Rugged Phone Nokia XR20 and Feature Phone Nokia 6310

जैसा कि हमनें उपर बताया है नोकिया सी30 को कंपनी की ओर से तीन रैम व स्टोरेज वेरिएंट पर लॉन्च किया गया है जिनकी मैमोरी को कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia C30 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Nokia C30 launched with 6000mah battery Rugged Phone Nokia XR20 and Feature Phone Nokia 6310

डुअल सिम, 3.5एमएम जैक ओटीजी व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए नोकिया सी30 स्मार्टफोन 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है, जो कंपनी के अनुसार 3 दिन का बैकअप देने में सक्षम है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here