
Nokia ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी HMD Global ने बीते दिनों टेक मार्केट में ‘जी’ सीरीज़ के तहत Nokia G10 और Nokia G20 स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। कम कीमत पर बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करने वाले ये मोबाइल फोंस जल्द ही इंडिया आने वाले हैं। इनमें से एक नोकिया जी20 का प्रोडक्ट पेज ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर लाईव भी कर दिया गया है जिससे पता चला है कि Nokia G20 स्मार्टफोन आने वाली 7 जुलाई से देश में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगा और इसकी शुरूआती कीमत 12,990 रुपये होगी।
Nokia G20 India Price
नोकिया जी20 स्मार्टफोन भारत में ‘अमेज़न एक्सक्लूसिव’ फोन के रूप में आएगा और इस फोन की सेल इसी शॉपिंग साइट पर होगी। अमेज़न इंडिया पर Nokia G20 का प्रोडक्ट पेज बना दिया गया है जहां फोन की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स साथ यह जानकारी भी मिली है कि इस नोकिया फोन को आने वाली 7 जुलाई से प्री आर्डर किया जा सकेगा तथा इंडिया में Nokia G20 की कीमत 12,999 रुपये होगी। हालांकि नोकिया जी20 कितने वेरिएंट्स में बिकेगा यह बात 7 जुलाई के बाद ही साफ हो पाएगी।

Nokia G20 की स्पेसिफिकेशन्स
इस फोन को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसके तीनों किनारे बेजल लैस हैं। वहीं, बॉटम पर दोनों डिवाइस के थोड़ा मोटो चिन पार्ट मौजूद है, जिसमें नोकिया की ब्रांडिंग देखने को मिलेगी। इसके अलावा रियर पर सर्कुलर शेप में क्वाड रियर कैमरा मौजूद है। इसके अलावा नोकिया जी10 में राइट साइड पर पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इंबेड है तथा वॉल्यूम बटन भी दिया गया है। दूसरी ओर नोकिया जी20 में राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर बटन व ऑन-ऑफ बटन है। यह भी पढ़ें : Vivo Y72 5G स्मार्टफोन भारत में इस दिन होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स और बैंक ऑफर हुए लीक
Nokia G20 को 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर पेश किया गया है जिसमें 6.5-इंच एचडी+ डिसप्ले दी गई है। एंडरॉयड 11 के साथ प्रोसेसिंग के लिए इस नोकिया फोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन 4GB रैम के साथ 64GB व 128GB की स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Nokia G20 में क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही यह मोबाइल फोन 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,050एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इंडिया में इस फोन को Night और Glacier कलर में खरीदा जा सकेगा।





















