
नथिंग कंपनी अपने दूसरे ट्रांसपेरेंट स्मार्टफोन Nothing Phone (2) की लॉन्च डेट घोषित कर चुकी है जो 11 जुलाई को पेश किया जा रहा है। इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन और अन्य डिटेल लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं इसी बीच फ्रेंच पब्लिकेशन द्वारा नथिंग फोन 2 का यूरोप प्राइस भी लीक कर दिया गया है। मोबाइल के स्टोरेज ऑप्शन और कीमत ही जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
Nothing Phone (2) की कीमत (लीक)
रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी Nothing Phone (2) को यूरोपीयन मार्केट में दो स्टोरेज ऑप्शन में उतार सकती है। जिसमें 8GB रैम +256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज शामिल है। बेस मॉडल की कीमत 729 यूरो यानी भारतीय के अनुसार 65,000 के करीब होगी। जबकि टॉप मॉडल 849 यूरो यानी करीब 76,000 रुपये का होगा।
Nothing Phone (1) की कीमत
Nothing Phone (1) स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया था।
- स्मार्टफोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत फिलहाल 29,499 रुपये है।
- डिवाइस का 8GB रैम +256GB मॉडल फिलहाल 30,499 रुपये का है।
- टॉप मॉडल 12GB रैम + 256GB स्टोरेज आपको 35,999 रुपये का मिलेगा।
Nothing Phone (2) स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- डिस्प्ले: फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Nothing Phone (2) में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इस डिस्प्ले पर एफएसडी प्लस रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की जाएगी।
- सुरक्षा: फोन में सुरक्षा के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि फोन के लिए 3 साल के एंड्रॉयड ओएस अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे।
- प्रोसेसर: प्रोसेसर की बात करें तो स्मार्टफोन Snapdragon 8 Plus Gen 1 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगा।
- बैटरी: बैटरी के मामले में फोन 4700 एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च होगा। वहीं, फास्ट चार्जिंग के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है।
- OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस एंड्रॉयड 13 आधारित Nothing OS 2.0 पर काम करेगा।
- कैमरा: लीक के अनुसार फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है। जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।










