कब आ रहा है Nothing Phone (3), नए टीजर में ब्रांड ने किया कंफर्म

Nothing ने अपने अगली पीढ़ी के स्मार्टफोन Phone (3) को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। नए टीजर के अनुसार कंपनी Nothing Phone (3) को आने वाले जुलाई के महीने में पेश करेगी। हालांकि फिलहाल इसकी सटीक तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसके बारे में आने वाले दिनों में जानकारी मिलेगी। आइए, आगे आगामी फोन से जुड़ी डिटेल्स जानते हैं।
Nothing Phone (3) में मिलेंगे बड़े उपग्रडेस
ब्रांड के सोशल मीडिया पोस्ट में आप देख सकते हैं कि फोन के जुलाई में आने की पुष्टि हुई है। कंपनी के प्रमुख Carl Pei के अनुसार, Nothing Phone (3) में कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे, जिनमें प्रीमियम मटेरियल्स, बेहतर परफॉर्मेंस और लेवल-अप सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस शामिल हैं।
We heard you.
Phone (3). It’s a magic number.
Coming July 2025. pic.twitter.com/kunHknIrB0— Nothing India (@nothingindia) May 20, 2025
Nothing Phone (3) कीमत (संभावित)
- यह खबर ऐसे समय आई है जब कुछ दिन पहले ही Nothing के CEO Carl Pei ने फोन की संभावित कीमत बताई थी।
- Phone (3) की कीमत करीब £800 (लगभग ₹90,000) बताई जा रही है। यह कीमत पिछले साल लॉन्च हुए Phone (2) की कीमत £579 (भारत में ₹44,999) से काफी ज्यादा है।
- इस कीमत से साफ है कि Phone (3) को कंपनी फ्लैगशिप कैटेगरी में उतारने जा रही है, जबकि Phone (2) एक मिड-रेंज डिवाइस था।
Nothing Phone (3) स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
अब तक सामने आई लीक और रिपोर्ट्स के अनुसार, Phone (3) में कई पावरफुल खूबियां दी जा सकती हैं:
- डिस्प्ले: स्टैंडर्ड Nothing Phone (3) मॉडल में 6.5-इंच और इसके Pro वैरियंट में 6.7-इंच स्क्रीन मिलने की बात सामने आई है।
- चिपसेट: Nothing Phone (3) में फ्लैगशिप लेवल Snapdragon प्रोसेसर लगाया जा सकता है।
- कैमरा: फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। जिसमें प्राइमरी सेंसर, पेरिस्कोप-स्टाइल टेलीफोटो लेंस लगाया जा सकता है जो मुख्य लेंस से भी बड़ा हो सकता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में लगभग 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है इसके साथ फास्ट चार्जिंग भी मिल सकती है।
Nothing Phone (3) Pro मॉडल भी हो सकता है लॉन्च
SmartPrix की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी एक Pro मॉडल पर भी काम कर रही है, जो Phone (3) के साथ ही लॉन्च इवेंट में पेश किया जा सकता है। हालांकि लॉन्च को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन जुलाई से पहले कई और खुलासे होने की संभावना है।