
नथिंग का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone (3) अगले महीने इंडिया में लॉन्च होने वाला है। इसे लेकर लगातार ब्रांड जानकारियां शेयर कर रहा है। वहीं, पेश होने से कुछ दिन पहले ही इसके नए रेंडर्स एंड्राइड हेडलाइन्स द्वारा सामने आ गए हैं। बताया जा रहा है कि यह मोबाइल का फाइनल डिजाइन हो सकता है। आइए, आगे जानते हैं आगामी फोन का लुक कैसा हो सकता है।
Nothing Phone (3) डिजाइन रेंडर्स
Nothing Phone (3) में बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिला है। जिसमें एक मेन कैमरा, एक अल्ट्रा-वाइड और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर हो सकता है। खास बात जो काफी अलग वो कैमरा लेंस प्लेसमेंट की है। इसमें टेलीफोटो कैमरा को डिवाइस के किनारे की तरफ रखा गया है, जो बाकी दो कैमरों के साथ विज़ुअल सिमेट्री को बिगाड़ता है। Nothing का दावा है कि उन्होंने कैमरा बंप को 74% तक कम किया है, लेकिन फिर भी मेन सेंसर का उभार काफी नजर आ रहा है। डिवाइस का ट्रांसपेरेंट लुक बरकरार है, लेकिन इस बार पारंपरिक Glyph लाइटिंग को हटा कर एक “Glyph Matrix” डॉट-मैट्रिक्स डिस्प्ले दिया गया है, जो फोन के टॉप-राइट कॉर्नर में स्थित है।
Nothing Phone (3) स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
Nothing ने कुछ फीचर्स की पुष्टि पहले ही कर दी है जिसकी डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं:
- चिपसेट: Nothing Phone (3) में ग्राहकों को Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा। जो शानदार परफॉरमेंस देगा।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: ब्रांड ने ओएस को लेकर कंफर्म किया है कि मोबाइल में 5 साल तक मेजर OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।
- कैमरा: Nothing Phone (3) में रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और बाकी दो सेंसर भी 50MP होने की संभावना है।
- डिस्प्ले: डिवाइस में यूजर्स को 6.7-इंच FHD+ OLED स्क्रीन दी जा सकती है। जिस पर 20:9 आस्पेक्ट रेशियो रखा जा सकता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में ग्राहकों को 5150mAh की बड़ी बटेरी दी जा सकती है। जबकि इसे चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है।
Nothing Phone (3) लॉन्च डेट
Nothing ने पुष्टि की है कि Phone (3) का आधिकारिक लॉन्च 1 जुलाई को शाम 6 बजे BST (भारत में रात 10:30 बजे) होगा। वहीं, फिलहाल ये रेंडर्स फोन की सबसे क्लियर झलक दे रहे हैं, लेकिन असल डिजाइन कैसा होगा ये लॉन्च पर ही सामने आएगा।












