Nothing Phone (3) का टीजर आया सामने, जानें कब होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/nothing-phone-3-teased-q3-launch.jpg
Highlights

Nothing ने इस साल अब तक Phone (3a), Phone (3a) Pro और CMF Phone (2) Pro जैसे तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। अब अगली कड़ी में कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone (3) आने वाला है। ब्रांड के CEO ने हाल ही में पुष्टि की है कि यह फोन 2025 की तीसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर के बीच में लॉन्च होगा। वहीं, अब Phone (3) को लेकर एक टीजर भी X पर देखा गया है। आइए, इस बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Nothing Phone (3) टीजर

Nothing Phone 3 के बारे में अब तक हम क्या जानते हैं?

फिलहाल Nothing Phone (3) के स्पेसिफिकेशंस के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ब्रांड के इशारों से माना जा रहा है कि यह फोन AI-पावर्ड प्लेटफार्म के साथ आ सकता है। लीक हुई एक ईमेल में Carl Pei ने उल्लेख किया था कि Nothing Phone (3) में यूजर इंटरफेस में क्रांतिकारी इनोवेशन देखने को मिलेंगे।

पिछले साल जून में Carl Pei ने डिवाइस के डिजाइन/कॉन्सेप्ट और AI प्लेटफार्म पर काम चलने की जानकारी दी थी। ऐसा संभव है कि Phone (3) में ‘Essential Space’ का अगला वर्जन देखने को मिल सकता है। जो इस साल की शुरुआत में Phone (3a) सीरीज के साथ डेब्यू कर चुका है। यह एक AI-पावर्ड हब है, जिसे अब और भी ज्यादा फीचर्स और OS व नेटीव ऐप्स के साथ गहरी इंटीग्रेशन के साथ पेश किया जा सकता है।

Nothing Phone (3) एक फ्लैगशिप पेशकश होगी जिसका मतलब है कि इसकी कीमत Phone (3a) सीरीज से ज्यादा होगी। याद दिला दें कि Nothing Phone (2) को भारत में ₹44,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।