
Nothing Phone (3a) सीरीज कल यानी 4 मार्च को इंडिया सहित ग्लोबल मार्केट में पेश होने वाली है। इसमें Phone (3a) और Phone (3a) Pro जैसे दो मॉडल्स लॉन्च होंगे। यह लाइनअप सिर्फ लुक ही नहीं, बल्कि फीचर्स के मामले में भी अपने पूर्व डिवाइस की तुलना में बड़े अपग्रेड के साथ आएंगे। फोंस को लेकर लगातार जानकारियां शेयर की जा रही हैं। वहीं, अब लॉन्च से पहले नई लीक रिपोर्ट में कीमत की डिटेल्स सामने आई है। आइए, आपको बताते है कि ये मोबाइल्स कितने में आ सकते हैं।
Nothing Phone (3a) और (3a) Pro की कीमत (लीक)
- स्मार्टप्रिक्स के अनुसार Nothing Phone (3a) दो स्टोरेज में आ सकता है। जिसमें 8GB रैम +128GB वाले बेस वैरियंट की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये रखी जा सकती है।
- मिड मॉडल 8GB+256GB की कीमत 26,999 रुपये हो सकती है। जबकि टॉप मॉडल 12GB+256GB की कीमत 28,999 रुपये होने की संभावना है।

- Nothing Phone (3a) Pro की बात करें तो इसके 8GB+128GB मॉडल की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये हो सकती है।
- मिड मॉडल 8GB+256GB वैरियंट की कीमत 33,999 रुपये और 12GB+256GB की कीमत 35,999 रुपये रखी जा सकती है।
- यह भी बताया गया है कि लॉन्च ऑफर के तहत 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है।
Nothing Phone (3a) और (3a) Pro की डिटेल्स
- फ्रंट की बात करें तो दोनों फोंस में 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, Panda Glass प्रोटेक्शन, और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।
- दोनों डिवाइस में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
- मोबाइल्स में 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात सामने आई है। जो रिपोर्ट्स के मुताबिक 56 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो सकती है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट हो सकता है।
- उम्मीद की जा रही है कि ये फोन बॉक्स से ही Android 15 और Nothing OS 3 के साथ एंट्री ले सकते हैं।
- कैमरा सेटअप के मामले में दोनों मॉडल्स में 50MP का मेन सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जा सकता है। हालांकि, Pro वैरियंट में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी शामिल हो सकता है। जो 3x ऑप्टिकल जूम प्रदान करता है। वहीं, स्टैंडर्ड मॉडल केवल 2x जूम दे सकता है।
- Nothing एक नए फीचर “Essential Space” को भी टीज कर रहा है। यह फोन के साइड में मौजूद एक डेडिकेटेड बटन से जुड़ा हुआ लगता है, लेकिन कंपनी ने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है कि यह फीचर असल में कैसे काम करेगा।
बताते चलें कि Nothing Phone (3a) सीरीज भारत और ग्लोबल मार्केट में 4 मार्च को दोपहर 3:30 बजे लॉन्च हो रही है। ये स्मार्टफोन इंडिया में Flipkart पर सेल होंगे।













