
नथिंग फोन (3ए) सीरीज 4 मार्च को भारत सहित ग्लोबली लॉन्च होने वाली है। ब्रांड लगातार इसमें आने वाले फोंस को लेकर टीजर जारी कर रहा है। इसमें कई डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। वहीं, मोबाइल्स के डिजाइन को लेकर अभी तक कोई साफ तस्वीर सामने नहीं आई थी। लेकिन अब लेटेस्ट लीक में Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro के रेंडर्स देखे गए हैं। आइए, आगे आपको बताते हैं कि इनका डिजाइन कैसा हो सकता है।
Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro रेंडर्स (लीक)
एंड्राइड हैडलाइन्स ने Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro स्मार्टफोन के रेंडर्स शेयर किए हैं। जिससे पहली बार डिजाइन का खुलासा हुआ है।
- तस्वीरों से पता चलता है कि Phone (3a) और Phone (3a) Pro का डिजाइन लगभग एक जैसा है।
- फोंस में प्रमुख अंतर कैमरा डिपार्टमेंट में है। जहां (3a) में हॉरिजॉन्टल तरीके से ट्रिपल-कैमरा सेटअप है जिसमें पट्टी के ऊपर एलईडी फ्लैश रखा गया है।
- Phone (3a) Pro वर्जन में एलईडी फ्लैश और तीन रियर-फेसिंग कैमरे हैं, जिसमें एक पेरिस्कोप कैमरा भी शामिल है, जो गोलाकार मॉड्यूल के अंदर रखा गया है।

- Phone (3a) और Phone (3a) Pro में सामने की तरफ एक फ्लैट डिस्प्ले है जिसमें बीच में पंच-होल दिया गया है।
- लेफ्ट की तरफ दोनों फोन में वॉल्यूम रॉकर हैं, जबकि राइट किनारे पर पावर बटन के अलावा एक नया कैमरा बटन भी है।
- फोन (3ए) ब्लैक और वाइट शेड्स में उपलब्ध होगा। जबकि प्रो एडिशन ब्लैक और सिल्वर रंग में आ सकता है।

Nothing Phone (3a), Phone (3a) Pro स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro डिवाइस में 6.77-इंच की AMOLED FHD+ 120Hz स्क्रीन दी जा सकती है।
- चिपसेट: रिपोर्ट्स के अनुसार फोन (3ए) और फोन (3ए) प्रो स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 चिपसेट के साथ आ सकते हैं।
- स्टोरेज और रैम: Nothing Phone (3a) 8 जीबी /12 जीबी रैम वैरियंट और 128 जीबी/256 जीबी स्टोरेज विकल्पों में आने की उम्मीद है। जबकि Nothing Phone (3a) Pro एक सिंगल 12GB+256GB कॉन्फिग्रेशन में आ सकता है।
- कैमरा: दोनों फोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की बात कही गई है, जिसमें 50-मेगापिक्सल (प्राइमरी), 8-मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड) और 50-मेगापिक्सल (टेलीफोटो) सेंसर दिया जा सकता है। इनमे से फोन (3ए) में 30x डिजिटल जूम के साथ 2x टेलीफोटो कैमरा और प्रो में एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम और 6x डिजिटल जूम देगा। वहीं, सेल्फी कैमरा के लिए फोन (3ए) में 32-मेगापिक्सल और प्रो वर्जन में 50-मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है।
- बैटरी: दोनों ही मॉडल लंबे बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी के साथ आने की बात सामने आई है।













