
Nothing Phone (3a) सीरीज का भारत में लॉन्च 4 मार्च को होने वाला है। यह ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च होगी और इसमें दो स्मार्टफोन Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro शामिल होने की उम्मीद है। Nothing पहले ही उस मॉडल के डिजाइन का खुलासा कर चुका है, जिसे Pro मॉडल माना जा रहा है। वहीं, अब एक और फोन का टीजर जारी किया है, जो वेनिला (3a) वैरियंट हो सकता है। इस फोन में भी Glyph Interface दिख रहा है। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।
Nothing Phone (3a) डिजाइन
- Nothing ने एक्स प्लेटफार्म और Flipkart माइक्रोसाइट पर Phone (3a) सीरीज का एक टीजर इमेज शेयर किया है।
- इसमें हम देख सकते हैं कि Nothing Phone (3a) के बैक डिजाइन में पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें तीन सेंसर दिए गए हैं।
- Nothing Phone (3a) में तीन Glyph लाइट्स हैं, जो कैमरा सेंसर के चारों ओर सर्कुलर डिजाइन में दी गई हैं।
- इसका डिजाइन Nothing Phone (3a) Pro से मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें उभरा हुआ (Protruding) कैमरा मॉड्यूल नहीं है।
- यह स्मार्टफोन सफेद (White) रंग में दिखाई दे रहा है और इसके ब्लैक वैरियंट में भी आने की भी उम्मीद है।
Nothing Phone (3a) स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- Nothing Phone (3a) में 6.72-इंच का AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।
- यह Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 SoC द्वारा संचालित हो सकता है।
- फोन के ट्रिपल-कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो लेंस (2x ऑप्टिकल जूम के साथ) और 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल हो सकते हैं। सेल्फी के लिए (3a) में 32MP फ्रंट कैमरा हो सकता है।
- (2a) की तुलना में (3a) के लिए टेलीफोटो कैमरा एक नया अडिशन और अपग्रेड है। Nothing Phone (3a) सीरीज में 50MP पेरिस्कोप कैमरा होने की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह दोनों फोंस को मिलेगा या नहीं।
- Nothing Phone (3a) में 5,000mAh बैटरी होने की भी उम्मीद है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Phone (2a) में भी यही बैटरी स्पेसिफिकेशन था।
Nothing Phone (3a) सीरीज भारत और ग्लोबल मार्केट में 4 मार्च को दोपहर 3:30 बजे लॉन्च हो रही है। ये स्मार्टफोन Flipkart पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होंगे। बता दें कि Nothing Phone (3a) और (3a) Pro, Phone (2) और Phone (2a) Plus के अपग्रेडेड वर्जन होंगे।














