Nothing Phone (3a) Lite की जानकारी लीक, जल्द लॉन्च हो सकता है ये किफायती स्मार्टफोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/nothing-phone-3a-lite-details-leaked.jpg

Nothing ने इसी साल की शुरुआत में अपने मिड-रेंज स्मार्टफोंस Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro को लॉन्च किया है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक कंपनी इस सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी में लग रही है। जिसे Nothing Phone (3a) Lite नाम से लॉन्च किया जा सकता है। यह जानकारी टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे और एक्सपर्टपिक के जरिए सामने आई है। रिपोर्ट में फोन के स्टोरेज और कलर्स के बारे में भी बताया गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार आगामी Nothing Phone (3a) Lite सिंगल 8GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के लिए ग्राहकों को ब्लैक और वाइट जैसे दो कलर्स मिल सकते हैं। हालांकि उम्मीद यह भी है कि कंपनी कुछ बाजारों में इस डिवाइस के और भी वैरियंट और कलर ऑप्शंस पेश कर सकती है।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Nothing Phone (3a) Lite को इस साल के अंत तक ग्लोबली लाया जा सकता है। यह भी सामने आया है कि डिवाइस भारत में भी आ सकता है। फिलहाल मोबाइल की इतनी ही डिटेल्स मिली हैं जबकि बाकी फीचर्स या हार्डवेयर डिटेल्स आने वाले दिनों में आ सकती हैं।

Nothing Phone (3a) Lite की कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसके नाम से साफ है कि यह मॉडल Phone (3a) से सस्ता रखा जा सकता है। बता दें कि Nothing Phone (3a) की शुरुआती कीमत भारत में 24,999 रखी गई थी। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि Phone (3a) Lite की कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह कंपनी का सबसे किफायती फोन बन सकता है।

पूर्व मॉडल Nothing Phone (3a) की बात करें तो इसमें 6.77-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। फोन में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट, 12GB तक RAM, 256GB तक स्टोरेज और 5000mAh की बैटरी दी गई है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए 50W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone (3a) में 32MP फ्रंट कैमरा और 50MP + 8MP (अल्ट्रा-वाइड) + 50MP (टेलीफोटो) ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। यह फोन Nothing OS बेस्ड Android 15 पर रन करता है। ब्रांड ने इसे Android 18 तक के अपग्रेड देने का वादा भी किया है।

उम्मीद है Nothing Phone (3a) Lite 20,000 रुपये से भी कम में आ सकता है। ऐसे में इसका मुकाबला iQOO Z10R, Realme Narzo 80 Pro, Redmi Note 14 जैसे मॉडल्स से हो सकता है। हालांकि असल टक्कर तो डिवाइस के आने के बाद ही पता चल पाएगी। यह फोन उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो Nothing के डिजाइन और सॉफ्टवेयर अनुभव को बजट रेंज में लेना चाहते हैं।

यदि आप यूनिक डिवाइस लेने का मन बना रहे हैं और कुछ हफ्तों या महीनों का इंतजार कर सकते हैं तो Nothing Phone (3a) Lite अच्छा विकल्प हो सकता है। हम लगातार आपको इस आगामी डिवाइस का अपडेट देते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।