Nothing Phone (4a) गीकबेंच पर लिस्ट, Snapdragon 7s Gen 4 और 12GB RAM के साथ मार्च में हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Nothing ने अपनी अगली सीरीज को लेकर कुछ दिन पहले टीजर जारी किया था। हालांकि इसमें फोन का नाम नहीं था लेकिन माना जा रहा है कि यह Nothing Phone (4a) सीरीज होगी। वहीं, अब लॉन्च से पहले लाइनअप का Nothing Phone (4a) गीकबेंच पर स्पॉट हुआ है। जिससे इसके प्रोसेसर, रैम और सॉफ्टवेयर से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार Nothing Phone (4a) में Qualcomm का नया Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जो इसके पिछले मॉडल में मौजूद Snapdragon 7s Gen 3 से एक स्टेप अपग्रेड माना जा सकता है। यह चिपसेट ऑक्टा-कोर CPU सेटअप के साथ आता है। जिसमें एक कोर 2.71GHz, तीन कोर 2.40GHz और चार एफिशिएंसी कोर 1.80GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करते दिखे हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 810 GPU मिल सकता है। जिससे उम्मीद की जा सकती है कि फोन रोजमर्रा के उपयोग के साथ गेमिंग और AI टास्क में भी आगे रह सकता है।

गीकबेंच पर टेस्ट किया गया वैरियंट 12GB रैम के साथ देखा गया है। हालांकि लॉन्च के समय कंपनी कम रैम वाले मॉडल्स भी पेश कर सकती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस Android 16 पर रन कर सकता है। बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो फोन ने सिंगल-प्रिसिजन में 707, हाई-प्रिसिजन में 1077 और क्वांटाइज्ड स्कोर में 1265 अंक हासिल किए हैं, जो मिडरेंज सेगमेंट के लिहाज से अच्छा परफॉरमेंस दे सकता है।

गीकबेंच लिस्टिंग के अलावा Nothing Phone (4a) के डिस्प्ले, कैमरा सेटअप, बैटरी कैपेसिटी या फास्ट चार्जिंग स्पीड जैसी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जल्द ही इसके बारे में डिटेल्स मिलने की उम्मीद है। वहीं, अब तक आई इंफो से लगता है कि आगामी फोन मिडरेंज चिप और ज्यादा रैम के साथ कम कीमत में दमदार साबित हो सकता है।

nothing phone 3a

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Nothing Phone (4a) को मार्च में पेश किए जाने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन आने वाले दिनों में जानकारी सामने आने की संभावना है।

मार्केट में Nothing Phone (4a) और (4a) Pro को संभावित तौर पर Samsung Galaxy A55Redmi Note 15 और OnePlus Nord 5 जैसे फोंस से टक्कर मिल सकती है। हालांकि और फीचर्स सामने आने के बाद ही हम आपको सही सुझाव दे पाएंगे।

यदि आप ऐसा मिड-रेंज स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें यूनिक डिजाइन, बेहतर डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग और बढ़िया परफॉरमेंस मिले, तो Nothing Phone (4a) सीरीज का इंतजार किया जा सकता है। इसके अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here