लॉन्च से पहले ही Nothing Phone (4a) और 4a Pro के स्पेसिफिकेशंस, कीमत और कलर्स हुए लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/nothing-phone-4a-4a-pro-specs-price-leaked.jpg

Nothing ने हाल ही में अपनी कम्युनिटी एडिशन लाइनअप के तहत Phone (3a) Community Edition लॉन्च किया है। वहीं, अब कंपनी नए फोंस लेकर आ सकती है। लेटेस्ट लीक के अनुसार, ब्रांड Phone (4a) सीरीज पर काम कर रहा है। इसके तहत Nothing Phone (4a), Nothing Phone (4a) Pro और एक नया बजट हेडफोन लॉन्च हो सकता है। आइए, आगे इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

यह नया लीक डेवलपर MlgmXyysd द्वारा Telegram पर शेयर किया गया है। जिसे PhoneArena ने वेबसाइट पर पोस्ट किया है। लेटेस्ट जानकारी की मानें तो Nothing Phone (4a) में Qualcomm के नए Snapdragon 7s सीरीज चिपसेट का उपयोग किया जा सकता है।

यदि बात करें Nothing Phone (4a) Pro की तो इसमें ज्यादा पावरफुल Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है। बता दें कि पूर्व में लॉन्च हुए Phone (3a) और Phone (3a Pro) में Snapdragon 7s Gen 3 दिया गया था। इसलिए नई पीढ़ी में परफॉरमेंस और एफिशिएंसी दोनों में सुधार देखने को मिल सकता है। यह भी बताया गया है कि इस बार eSIM सपोर्ट सिर्फ Pro मॉडल में ही दिया जा सकता। जबकि बेस मॉडल Phone (4a) में यह फीचर नहीं होगा।

कीमत की बात करें तो Nothing Phone (4a) की शुरुआती कीमत लगभग 475 अमेरिकी डॉलर (करीब 43,000 रुपये) हो सकती है। जबकि Nothing Phone (4a) Pro की कीमत 540 अमेरिकी डॉलर (लगभग 47,000 रुपये) होने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि ये कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वैरियंट के लिए रखी जा सकती हैं। दोनों मोबाइल्स चार नए कलर ऑप्शंस Pink, White, Black और Blue में एंट्री ले सकते हैं।

लीक के अनुसार फोंस के अलावा कंपनी एक नए बजट हेडफोन पर भी काम कर रही है, जिसे Nothing Headphone (a) नाम से लाया जा सकता है। यह प्लास्टिक बॉडी के साथ आ सकता है और पहली बार ब्राइट कलर ऑप्शंस जैसे Pink और Yellow में भी मिल सकता है। साथ ही क्लासिक White और Black वैरियंट भी लॉन्च हो सकते हैं। यानी Nothing ऑडियो प्रोडक्ट में भी यूनिक डिजाइन ला सकता है।

Nothing Phone (4a) सीरीज उन यूजर्स के लिए हो सकती है जिन्हें क्लीन सॉफ्टवेयर, स्टाइलिश डिजाइन और स्मूद परफॉरमेंस पसंद है। खासकर ऐसे ग्राहक जो ब्रांड की ट्रांसपेरेंट डिजाइन लैंग्वेज को पसंद करते हैं और मिड-रेंज में डिवाइस देख रहे हैं।

लॉन्च के बाद Phone (4a) और Phone (4a) Pro का मुकाबला संभावित तौर पर Google Pixel 9a, Samsung Galaxy A56 5G और OnePlus Nord CE 5 5G जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है।

यदि आप आने वाले कुछ महीनों बाद नया और यूनिक डिवाइस लेना चाहते हैं तो Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro मॉडल का इंतजार कर सकते हैं। यह आपको निराश नहीं करेंगे। हालांकि और जानकारी आने के बाद ही हम आपको सही सुझाव दे पाएंगे। इसलिए आगे भी अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।