Nothing Phone (4a) सीरीज के स्टोरेज और कलर ऑप्शन लीक, 12GB RAM और 50W चार्जिंग के साथ लॉन्च जल्द

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/nothing-phone-3a-Pro-Price.jpg

Nothing की अपकमिंग Nothing Phone (4a) सीरीज का लॉन्च जल्द हो सकता है। इस लाइनअप को लेकर लगातार लीक सामने आ रहे हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सीरीज मार्च में ग्लोबली लॉन्च हो सकती है। बीते दिन ही Nothing Phone (4a) को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था। वहीं, अब एक नई लीक जानकारी में Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro के स्टोरेज वैरियंट और कलर ऑप्शन का खुलासा हुआ है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

टिप्स्टर के अनुसार Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च हो सकते हैं। जिनमें 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा स्टैंडर्ड Phone (4a) को वाइट कलर में भी पेश किया जा सकता है, जबकि Pro वर्जन सिल्वर एडिशन में भी आ सकता है। इससे लगता है कि कंपनी इस बार यूजर्स को ज्यादा प्रीमियम फिनिश और स्टोरेज विकल्प दे सकती है।

पूर्व रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Nothing Phone (4a) सीरीज ब्लू और पिंक कलर ऑप्शन में भी आ सकती है, लेकिन लेटेस्ट लीक में इन रंगों का कोई जिक्र नहीं हुआ है। ऐसे में फिलहाल इन कलर वेरिएंट्स को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

इस लीक के अलावा Nothing Phone (4a) Pro को हाल ही में EPREL सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी देखा गया है। जहां इसकी 5,088mAh रेटेड बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी सामने आई है। बता दें कि कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि (4a) सीरीज में अपग्रेडेड UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगा। जिससे बेहतर स्पीड और स्मूथ परफॉरमेंस की उम्मीद है।

Nothing Phone (4a) सीरीज के डिस्प्ले, कैमरा और अन्य स्पेसिफिकेशन फिलहाल सामने नहीं आए हैं, लेकिन लगातार सामने आ रहे लीक यही इशारा करते हैं कि Nothing इस बार मिडरेंज सेगमेंट में दमदार पेशकश कर सकता है। इसका मुकाबला संभावित तौर पर  Samsung Galaxy A55Redmi Note 15 और OnePlus Nord 5 जैसे फोंस से हो सकता है। हालांकि और फीचर्स सामने आने के बाद ही हम आपको सही सुझाव दे पाएंगे।

यदि आप मिड-रेंज में नया स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो Nothing Phone (4a) सीरीज का इंतजार किया जा सकता है। इसके अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।