8-इंच बुक-स्टाइल Foldable डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite चिप के साथ लॉन्च हुआ nubia Fold, जानें कीमत

Nubia ने अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन nubia Fold जापान में लॉन्च किया है। यह Ymobile की वेबसाइट पर फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत के साथ लिस्टेड है। इसमें ग्राहकों को प्रीमियम डिजाइन, बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और हाई-एंड चिपसेट सहित कई खूबियां मिलेंगी। आइए, आगे डिवाइस के फीचर्स और प्राइस की डिटेल्स जानते हैं।
nubia Fold में 8-इंच का बड़ा फोल्डेबल प्राइमरी डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 2,480 × 2,200 का है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। जबकि कवर स्क्रीन 6.5-इंच की दी गई है जो 2,748 × 1,172 रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसमें मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाने के लिए मुख्य स्क्रीन में स्प्लिट व्यू मोड भी मिल जाता है। वहीं, फोन का वजन 249 ग्राम है और फोल्ड होने पर इसकी मोटाई 11.1mm रहती है।
परफॉरमेंस के लिए nubia Fold में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगाया गया है। जिसे 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में डिवाइस Android 15 पर रन करता है।
कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो कैमरा लगा है। वहीं, फ्रंट में दो 20MP सेल्फी कैमरे दिए गए हैं यह अंदर और बाहर की तरफ हैं। जिससे दोनों मोड में बढ़िया फोटोग्राफी का अनुभव मिल जाएगा। बैटरी के मामले में फोन में 6,560mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। अन्य फीचर्स के रूप में IP54 रेटिंग है। यानी यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकता है।
डिवाइस सिर्फ ब्लैक कलर में पेश हुआ है इसकी कीमत जापान में में JPY 178,560 यानी इंडियन करेंसी के अनुसार लगभग 1,03,398 रुपये है। इसे 4 दिसंबर से जापान में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उम्मीद है कि नए साल 2026 में इसे अन्य देशों में भी एंट्री मिल सकती है।
nubia Fold खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो बड़ी स्क्रीन वाले फोल्डेबल फोन पसंद करते हैं। इसका मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold Fold6, Honor Magic V5 और Vivo X Fold 5 जैसे फोंस से हो सकता है।
यदि आप बड़ा, प्रीमियम और तगड़े परफॉरमेंस वाला फोल्डेबल फोन ढूंढ रहे हैं तो nubia Fold अपने फीचर्स के हिसाब से पावरफुल ऑप्शन बन सकता है। अगर आप जापान में हैं तो इसे खरीद सकते हैं। वहीं, अन्य देशों में रहने वाले ग्राहकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। अंत में इंडियन लोगों के लिए बता दें कि यह फोन भारत में लॉन्च नहीं होगा क्योंकि यह ब्रांड इंडिया में अपने फोन नहीं लाता है। इसलिए यदि आप ऐसा फोन लेना चाह रहे हैं तो सैमसंग या वीवो फोल्ड डिवाइस देख सकते हैं।