
कल ही हमनें एक्सक्लूसिव खबर छापी थी कि स्मार्टफोन कंपनी नुबिया इस 10 जुलाई को अपना आगामी स्मार्टफोन एम2 लॉन्च कर सकती है और इस फोन को सेल के लिए अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए लिस्ट किया जाएगा। वहीं आज स्वयं कंपनी ने नुबिया एम2 के लॉन्च की घोषणा कर दी है। नुबिया एम2 इस 10 जुलाई को अपनी पहली सेल के लिए अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध हो जाएगा तथा फोन की कीमत 22,999 रुपये होगी।
प्री आॅर्डर के लिए उपलब्ध हुआ नोकिया लेकिन रिटेलर्स को नहीं है जानकारी
नुबिया एम2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन मैटल बॉडी पर पेश किया गया है। यह फोन 1920×1080पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले से लैस है जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन नुबिया यूआई 4.0 आधारित एंडरॉयड मार्शमैलो पर पेश किया गया है जो 64बिट आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है तथा ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रिनो 506 जीपीयू मौजूद है।

भारत में नुबिया एम2 को 4जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 200जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा से लैस है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश व पीडीएफ फीचर से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाले 13-मेगापिक्सल के दो सोनी सेंसर दिए गए है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।
6जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट के साथ लीक हुआ शाओमी मी मिक्स 2
नुबिया का यह फोन वोएलटीई व ओटीजी फीचर्स के साथ ही अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,630एमएएच की बैटरी दी गई है। 22,999 रुपये की कीमत पर नुबिया एम2 शैपेन गोल्ड और ब्लैक गोल्ड कलर वेरिएंट में इस 10 जुलाई सायं 6 बजे से अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।


















