
हाल ही में नुबिया के आगामी स्मार्टफोन जेड17 मिनी को लेकर जानकारी सामने आई थी जिसके बाद कहा जा रहा है कि कंपनी इसे 6 अप्रैल को लॉन्च कर सकती है। वहीं अब नुबिया के ही एक और डिवाईस एन2 को लेकर खुलासा हुआ है। ताजा लीक में नुबिया एन2 लाइट को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर देखा गया है, जहां फोन के स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए गए हैं।
चीनी कंपनी ओपो के अधिकारी ने फाड़ा तिरंगा, मामले हुआ गर्म
टेना पर नुबिया के इस नये स्मार्टफोन को एनएक्स569जे मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि वेब पर फोन के नाम को लेकर कुछ साफ नहीं किया गया है लेकिन टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह नुबिया एन2 का ही दूसरा वर्जन एन2 लाइट है।
लिस्टिंग के अनुसार नुबिया के इस आगामी स्मार्टफोन को 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर उतारा जा सकता है। टेना के अनुसार कंपनी द्वारा इस फोन को डुअल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
शुरू हुआ अमेजन का मोबाईल कार्निवल, डिवाइस पर मिलेगी भारी छूट
इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है तथा उम्मीद की जा सकती है कि यह स्मार्टफोन 1.8गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर के साथ स्नैपड्रैगन 625 या स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। फोन की बैटरी की बात करें तो इसमें 2,930 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।


















