
खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाले Olympics का आगाज़ हो चुका है। भव्य मैदान सज चुके हैं और खिलाड़ियों ने भी कमर कस ली है। इस बार का ओलंपिक इंडिया के लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि भारत ने टोक्यों में आयोजित होने वाले ग्रैंड स्पोर्ट फेस्टिवल में इस बार अपने खिलाड़ियों की सबसे बड़ी बटालियन भेजी है। कोरोना महामारी के कारण एक साल देरी से शुरू हुए Olympics 2020 में भारत ने अपने 125 खिलाड़ी भेजे हैं। अगर आप भी अपने देश इंडिया को इस महा ईवेंट में समर्थन करना चाहते हैं तो आगे हमने यही बताया है कि Olympics Games को किस तरह से अपने घर बैठे-बैठे लाईव देखा जा सकता है।
Olympics 2020 की शुरूआत जापान की राजधानी टोक्यो में हो चुकी है। इस ईवेंट के साथ ही इंडिया 25वीं बार ओलंपिक गेम्स में हिस्सा ले रहा है। इस बार के ओलंपिक गेम्स 23 जुलाई से लेकर 8 अगस्त तक चलेंगे। Olympics 2020 भारत के लिए इस लिए भी अहम है क्योंकि इंडिया ने इस गेम्स की श्रृंख्ला में पहली बार सबसे ज्यादा 127 खिलाड़ी भेजे हैं जो 18 खेलों में हिस्सा लेगे और गोल्ड मेडल की राह में आगे बढ़ेंगे। खबर लिखे जाने तक तीरंदाजी का खेल शुरू हो चुका था जिसमें भारतीय खिलाड़ियों का मिलाजुला प्रदर्शन सामने आया है।
यहां होगा ओलंपिक गेम्स का लाईव प्रसारण
टोक्यो में चल रहे Olympics Games का लाईव प्रसारण पूरी दुनिया में किया जाएगा जिसे टेलीविज़न और मोबाइल दोनों पर देखा जा सकेगा। भारत सरकार ही ईकाइ दूरदर्शन चैनल पर ओलपिंक लाईव टेलीकॉस्ट होंगे जिन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में देखा व सुना जा सकेगा। बता दें कि प्रसार भारती दूरदर्शन चैनल पर सिर्फ वही ओलपिंक गेम्स दिखाए जाएंगे जिनमें भारत की हिस्सेदारी होगी। अन्य देशों की प्रतिस्पर्धा देखने के लिए आपको निजी चैनल्स का रूख करना होगा।
इंडिया में Tokyo Olympics का लाईव ब्रॉडकॉस्ट Sony Sports Network द्वारा किया जा रहा है। सोनी नेटवर्क की ओर से 5 चैनल्स पर गेम्स प्रसारित किए जाएंगे जिन्हें 4 भाषाओं में देखा व सुना जा सकेगा। इन चैनल्स में SONY SIX, SONY TEN 1, SONY TEN 2, SONY TEN 3 और SONY TEN 4 शामिल होंगे। इनमें से Sony TEN 3 HD और SD चैनल पर खेलों की लाईव कॉमेंट्री हिन्दी में चलेगी। वहीं यदि आप ओलंपिक गेम्स को अपने फोन पर लाईव देखना चाहते हैं तो उसके लिए SonyLIV ऐप का सहारा लेना होगा। यह भी पढ़ें : आखिर क्या है Pegasus और कैसे करता है यह काम, जानें सुर्खियों में छाने वाले इस Spyware की पूरी कहानी
कोरोना का Olympics Games पर असर
आज शुरू हुए ओंलपिक गेम्स दरअसल पिछले साल 2020 में आयोजित होने वाले थे लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इन्हें टाल दिया गया और अब एक साल बाद Olympics 2020 को इस जानें कैसे इस खेलों को हिन्दी भाषा अपने TV व SmartPhone Mobile पर लाईव देखेंवर्ष 2021 में शुरू किया गया है। वहीं इन गेम्स में सभी खिलाड़ियों को टेस्टिंग से गुज़रना होगा तथा यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उन्हें मैदान पर एंट्री नहीं मिलेगी। सिर्फ इतना ही नहीं अगर कोई प्लेयर फाइनल राउंड में भी पहुंच चुका है तो भी कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर उसे गोल्ड मेडल से दूर कर दिया जाएगा। इस बार ओंलपिक गेम्स में दर्शकों की एंट्री भी बैन की गई है।















