Tokyo Olympics 2020 : Xiaomi भारत के पदक विजेता खिलाड़ियों को गिफ्ट करेगा Mi 11 Ultra

Join Us icon

Tokyo Olympics 2020 में भारतीय पदक विजेता खिलाड़ियों को शाओमी अपना फ़्लैगशिप Mi 11 Ultra स्मार्टफोन गिफ्ट करेगा। ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने शनिवार 7 अगस्त को भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। इस स्वर्ण पदक के साथ भारत को कुल सात पदक मिले हैं। शाओमी के सीईओ मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर कहा कि यह गिफ़्ट 130 करोड़ लोगों के सपने को पूरा करने और आंखों में ख़ुशी के आंसू लाने वाले एथलीट्स को धन्यवाद कहने के लिए दिया जा रहा है।

टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में भारत के लिए नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू, रवि कुमार दहिया, लवलीना बोरगेन, पीवी सिंधु और बजरंग पुनिया और हॉकी की पुरुष टीम ने अब तक पदक जीते हैं। शाओमी ने सभी खिलाड़ियों को अपना प्रीमियम Mi 11 Ultra स्मार्टफोन गिफ्ट करेगी। इसके साथ ही मनु कुमार जैन का कहना था कि ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज मैडल जीतने वाली पुरुष हॉकी के प्रत्येक सदस्य को कंपनी Mi 11X गिफ़्ट करेगी।

Tokyo Olympics 2020 में भारत का प्रदर्शन अब तक का सबसे बेस्ट है। पदक तालिका की बात करें तो टोक्यो ओलंपिक्स भारत के लिए अब तक का सबसे अच्छा ओलंपिक साबित हुआ है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक सात पदक जीते हैं। यह किसी भी ओलंपिक्स में भारत का अब तक सबसे बेहतर प्रदर्शन है। भारत सरकार समेत राज्य सरकारों ने ओलंपिक्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए इनामों का ऐलान किया है।

Mi 11 Ultra : स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi के फ्लैगशिप Mi 11 Ultra स्मार्टफोन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Snapdragon 888 SoC के साथ पेश किया गया है जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन के बैक में दिए कैमरा सेटअप का प्राइमरी कैमरा 50MP का 1/1.12-इंच साइज का सेंसर है। इसके साथ ही फोन में 48MP अल्ट्रावाइड और 48MP टेलीफोटो कैमरा लेंस वाला टेलीफोटो कैमरा सेंसर भी दिया है जो 120x जूम सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में दो डिस्प्ले दी गई हैं। यह भी पढ़ें : Vivo X70 Pro स्मार्टफ़ोन ने लॉन्च से पहले दिखाई ताक़त, Geekbench पर परफॉर्मेंस रिपोर्ट और स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुआ लिस्ट

Mi 11 Ultra स्मार्टफोन में 6.67-इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और मैक्सिमम ब्राइटनेस 1700 निट्स है। इसके साथ फोन के बैक में 1.1-इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। शाओमी के इस फोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है जो 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi जल्द ला रहा कम क़ीमत में शानदार लुक और धांसू परफॉर्मेंस वाला Redmi 10, लॉन्च से पहले जानें खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : देसी Micromax IN 2B का पबजी और बैटरी टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here