Tokyo Olympics 2020: गोल्ड और सिल्वर के नहीं इस चीज से बने हैं मेडल, जानेंगे तो चौंक जाएंगे

Join Us icon

Tokyo Olympics 2020 का आगाज शुक्रवार को यानी 23 जुलाई को उद्घाटन समारोह के साथ होगा। कोविड-19 महामारी के कारण इस बार उद्घाटन समारोह में काफी कम खिलाड़ी और ऑफिशियल्स ही हिस्सा लेंगे। लेकिन, इस ओलंपिक की सबसे खास बात होगी दिए जाने वाले मेडल खास होंगे क्योंकि यह मेडल मोबाइल फोन्स के साथ ही कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को रिसाइकिल करेक बनाए गए हैं। आपको याद दिल दें कि टोक्यो ओलंपिक की ऑर्गेनाइजिंग कमिटी ने अप्रैल 2017 में पुराने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस देने के लिए एक कैंपेन चालाया था। इस कैंपेन के चलते हैं इस बार के मेड्लस रिसाइकिल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से बने हैं। इसके अलावा अगर आप टोक्यो ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी से लेकर सभी मैच का लाइव (Tokyo Olympics 2020 Live Streaming) टेलीकास्ट देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक कर इस बात की जानकारी हासिल की जा सकती है।

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी रिसाइकिल वस्तु से मेड्लस को बनाया जा रहा हो। इससे पहले रियो डि जेनरो में हुए ओलिंपिक में भी रिसाइकल्ड मेटल्स से मेडल्स बनाए गए थे। हालांकि, इस ओलिंपिक में 30 फीसदी से कम गोल्ड और सिल्वर मेडल बनाने में रिसाइकल मेटल का इस्तेमाल किया गया था। लेकिन, टोक्यो ओलिंपिक में सभी मेडल्स रिसाइकल्ड मेटल्स से ही बनाए गए हैं। इसे भी पढ़ें: Olympic Games को भारत में कैसे देखें Live, हिंदी में होगा प्रसारण, यहां जानें तरीका और करें इंडिया को सपोर्ट

olympic games tokyo 2020 in hindi how to watch live in india
Pic Credit : insidesport

मेडल्स के फर्सट लुक को Tokyo 2020 के यूट्यूब चैनल पर देखा गया था। इस चैनल पर एक वीडियो जारी की गई है, जिसमें गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल को देखा जा सकता है। मेड्ल्स को लेकर इंटरनैशल ओलिंपिक कमिटी (IOC) के रेगुलेशंस का कहना है कि मेडल्स में 5 रिंग्स सिंबल, गेम का ऑफिशल नाम और पैनाथिनियाक स्टेडियम के सामने यूनान में जीत की देवी नाइक का पिक्चर होना जरूरी है। इसे भी पढ़ें: Airtel ने कुछ प्लान किए महंगे तो कुछ किए बंद, यहां जानें Postpaid Plans में हुए बदलाव के बारे में सबकुछ

olympic games tokyo 2020 in hindi how to watch live in india

टोक्यो पहुंचे 127 भारतीय खिलाड़ी

इस बार के ओलंपिक गेम्स 23 जुलाई से लेकर 8 अगस्त तक चलेंगे। Olympics 2020 भारत के लिए इस लिए भी अहम है क्योंकि इंडिया ने इस गेम्स की श्रृंख्ला में पहली बार सबसे ज्यादा 127 खिलाड़ी भेजे हैं जो 18 खेलों में हिस्सा लेगे और गोल्ड मेडल की राह में आगे बढ़ेंगे। खबर लिखे जाने तक तीरंदाजी का खेल शुरू हो चुका था जिसमें भारतीय खिलाड़ियों का मिलाजुला प्रदर्शन सामने आया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here