गजब का काम! इस शख्स ने घर पर ही बना डाली एक पहिये वाली Electric Motorcycle, देखें दिलचस्प वीडियो

Join Us icon

पेट्रोल के बढ़ते प्राइस ने आम जनता को परेशान करके रख दिया है। महंगे दाम के चलते लोग अपने वाहनों का इस्तेमाल करने में भी कतराते हैं। पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमतों से बचने के लिए वाहन चालक बिजली से चलने वाले electric vehicles में रूचि तो दिखा रहे हैं लेकिन ये इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी महंगी कीमतों पर लॉन्च हो रहे हैं, जिन्हें खरीदना हर किसी के बजट में नहीं। इसी समस्या को समझते हुए एक शख्स ने अपने घर पर ही Electric Bike का निर्माण कर डाला है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें दो नहीं बल्कि सिर्फ एक ही पहिया लगा हुआ है! यानी यह One wheel Electric Motorcycle है।

One wheel Electric Motorcycle made at home watch video

एक पहिये वाली Electric Bike

यह एक तरह का Self Balancing व्हीकल है जिसमें सिर्फ एक ही पहिया लगा हुआ है। इस इलेक्ट्रिक मोटर साइकिल का निर्माण Creative Science नाम का यूट्यूब चैनल चलाने वाले व्लॉगर ने किया है। यह इलेक्ट्रिक बाइक पूरी तरह से होम मेड है जिसकी बॉडी इन लोगों द्वारा खुद ही डिजाईन की गई है। रोचक बात यह भी है कि इस One wheel Electric Motorcycle को बनाने वाले व्यक्ति ने वीडियो शेयर करते हुए इसे बनाने का तरीका भी शेयर किया है जिसे अपनाकर कोई भी शख्स अपने घर में ही ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक बना सकता है। आगे दी गई वीडियो में आप इस इलेक्ट्रिक व्हीकल को देख सकते हैं।

One wheel Electric Motorcycle :-

उपर दी गई वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरीके से पहले सिर्फ गत्ते पर पेंसिल से निशान लगाकर कितना खूबसूरत डिजाईन बनाया गया है। गत्ते का डिजाईन सही सेट होने के बाद उसे धातु टिन शीट पर उतारा गया है। नट, बोल्ट व पेंच की सहायता से इन लोगों ने अपने अड्डे पर ही इस एक पहिये वाले शानदार इलेक्ट्रिक मोटर साइकिल को डिजाईन किया है।

One wheel Electric Motorcycle made at home watch video

एक पहिये पर बैलेंस

इस इलेक्ट्रिक व्हीकल की सबसे अटरेक्टिव चीज इसमें लगा सिंगल टायर है। एक पहिये पर ही पूरा वजन संभालने के लिए इसमें सेल्फ बैलेंस सेंसर लगाया गया है। यह सेंसर व्हील के उपर लगा रहता है जो बाइक के वजन तथा उसपर बैठे व्यक्ति के वजन को कैलिब्रेट करता है। इस सेंसर की एक वायर जहां पहिये से कनेक्ट की गई है वहीं दूसरी वायरिंग थ्रॉटल केबल से अटेच है।
One wheel Electric Motorcycle made at home watch video
इस One wheel Electric Motorcycle में सीट के नीचे बैटरी पैक स्टोरेज है। वहीं इलेक्ट्रिक बाइक की लुक भी महंगी मोटर बाइक्स व स्कूटर से कहीं भी कम नहीं दिख रही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here