
वनप्लस ने इस साल OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। Oppo के स्वामित्व वाली कंपनी OnePlus इन दिनों अपने अपकमिंग नेक्स्ट जेनेरेशन फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन पर काम कर रही है। ख़बरों की माने तो वनप्लस का अपकमिंग फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन OnePlus 10 Pro के नाम से पेश किया जा सकता है। वनप्लस के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन के रेंडर लीक हुए हैं। वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन के रेंडर OnLeaks और Zouton ने शेयर किए हैं। यहां हम आपको OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन के डिजाइन के बारे में जानकारी शेयर कर रहे हैं।
OnePlus 10 pro डिजाइन
अपकमिंग OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन अल्ट्रा हाई एंड स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही वनप्लस के इस स्मार्टफ़ोन में एज कैमरा बंद डिज़ाइन के साथ पेश किया जाएगा। वनप्लस के इस स्मार्टफोन का डिज़ाइन Samsung Galaxy S21 सीरीज़ की तरह होगा। वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन के बैक पैनल में LED फ्लैश के साथ तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं। ये कैमरा सेंसर और LED 2×2 ग्रिड में प्लेस किए गए हैं। इसके साथ ही फोन में ग्रेनी टेक्चर दिए गया है जिससे फोन में ग्रिप अच्छी बैठती है।
इसके साथ ही वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के पावर बटन में बंप टैक्चर दिया है। इसके साथ ही वॉल्यूम बटन भी दिए गए हैं। इसके साथ ही अपकमिंग स्मार्टफ़ोन में से कंपनी ने स्लाइडर अलर्ट हटा दिया है।
OnePlus 10 Pro स्पेसिफिकेशन्स
अपकमिंग OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.7-इंच का 1440p डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वनप्लस का अपकमिंग स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 898 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 5,000mAh की बैटरी और Warp Charge टेक्नोलॉजी दी गई है। यह भी पढ़ें : Pure EV EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर 120KM रेंज और 60KMPH टॉप स्पीड के साथ लॉन्च, जानें क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह 12GB की RAM और 256GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। वनप्लस का यह फोन Android 12 पर आधारित ColorOS या OxygenOS पर रन करेगा। फिलहाल वनप्लस के अपकमिंग फ्लैगशिप के बारे में इतनी ही जानकारी उपलब्ध है। यह भी पढ़ें : Motorola Edge 30 Ultra स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, Snapdragon 898 SoC, 12GB RAM और 144Hz डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च



















