
PureEV EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च हो गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में सिंगल वेरिएंट और छह अलग अलग कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।PureEV EPluto 7G स्कूटर का मोटर 1500W तक का पावर जनरेट करता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक मैकेनिज्म दिया गया है। यहां हम आपको PureEV EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
Pure EV EPluto 7G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Pure EV हैदराबाद की स्थित इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनी है। यह कंपनी लिथियम आयन बैटरी का भी उत्पादन करती है। प्यूर ईवी का लेटेस्ट स्कूटर EPluto 7G कंपनी का सबसे प्रीमियम स्कूटर है जिसकी टॉप स्पीड 60KMPH और सिंगल चार्ज में इसकी रेंज करीब 90-120 kms है। इस स्कूटर में पोर्टेबल 60V 2.5kWh बैटरी दी है, जिसे यूजर आसानी से घर में चार्ज कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : Motorola Edge 30 Ultra स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, Snapdragon 898 SoC, 12GB RAM और 144Hz डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च

लेटेस्ट EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन की बात करें तो यह Vespa और Bajaj Chetak Electric स्कूटर से मिलता जुलता है। इस स्कूटर में राउंड हेडलैंप दिया गया है जिसमें क्रोम फिनिश दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 इंच की LCD डिस्प्ले, LED हेडलैंप, स्मार्ट लॉक और AntiTheft प्रोविजन दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का वजन 76 kg है। इस स्कूटर का चार्जिंग टाइम चार घंटे तक का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 10-इंच के अलॉय व्हील, फ्रंट और रियर टेलीस्कोपिक संस्पेंशन दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi 12 स्मार्टफोन 100W फास्ट चार्जिंग, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम के साथ हो सकता है लॉन्च
Pure EV EPluto 7G की क़ीमत और उपलब्धता
Pure EV EPluto 7G इलेक्ट्रिक व्हीकल की एक्स-शोरूम कीमत 79,999 रुपये है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन में 2,838 रुपये प्रति महीना की कीमत में खरीद सकते हैं। प्योर ईवी के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की मार्केट की सीधी टक्कर Okinawa Praise और Ampere Magnus Pro से होनी है। EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर PURE EV का फ्लैगशिप स्कूटर है।



















