OnePlus 10R स्मार्टफोन का डिजाइन Amazon ad में दिखा, जल्द होगा लॉन्च

अपकमिंग OnePlus 10R स्मार्टफोन को दो मॉडल - 4,500mAh बैटरी और 150W फास्ट चार्जिंग और 5,000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा।

Join Us icon

OnePlus को लेकर खबर है कि कंपनी भारत में 28 अप्रैल को Nord CE 2 Lite 5G और Nord-ब्रांड के TWS ईयरबड्स लॉन्च कर सकता है। इसके साथ ही वनप्लस इन दिनों अपने एक और अपकमिंग OnePlus 10R स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन OnePlus 9R का सक्सेसर होगा। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon के एक इंटाग्राम विज्ञापन में कंपनी ने गलती से OnePlus 10R का डिज़ाइन रिवील कर दिया है।

91mobiles ने कुछ दिनों पहले अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में वनप्लस 10 आर के स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन रेंडर के बारे में बताया था। OnePlus के अपकमिंग लॉन्च रोडमैप के मुताबिक वनप्लस का यह स्मार्टफोन मई महीने में लॉन्च होना है। इसके साथ ही अटकलें है कि वनप्लस का यह इवेंट 28 अप्रैल को भी लॉन्च किया जा सकात है।

oneplus-10r-ad

OnePlus 10R के विज्ञापन को एक ट्वीटर यूजर ने स्पॉट किया है। इसमें फोन का रियर डिजाइन देखने को मिलता है। रियर पैनल का कैमरा मॉड्यूल पहले लीक हुए रेंडर से मिलता है, जिसमें रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश के साथ तीन कैमरा सेंसर दिखाई दे रहे हैं। हालांकि OnePlus का लोगो नीचे दाएं ओर देखने को मिल रहा है। वहीं लीक रेंडर में वनप्लस का लोगो फोन के बीच में दिख रहा है।

OnePlus 10R स्पेसिफिकेशंस (लीक)

OnePlus 10R स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह 6.7-इंच FHD+ E4 AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है जो HDR10+ सपोर्ट करेगा। कंपनी पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। अपकमिंग OnePlus 10R स्मार्टफोन को दो मॉडल – 4,500mAh बैटरी और 150W फास्ट चार्जिंग और 5,000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा।

oneplus-10r-leak

वनप्लस का यह स्मार्टफोन स्टीरियो स्पीकर, Dolby Audio सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। वनप्लस का यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित OxygenOS पर रन करेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, डुअप बैंड Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi पर ईडी का शिंकजा, पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन को जांच के लिए बुलाया

कैमरा की बात करें तो OnePlus 10R में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जो कि OIS सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में 8MP अल्ट्रा वाइड Sony IMX355 सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। वनप्लस के इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा दिया जाएगा। onePlus 10R के लॉन्च को लेकर फिलहाल कंपनी ने कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। यह भी पढ़ें : Oppo F21 Pro 5G स्मार्टफोन Snapdragon 695 5G प्रोसेसर, 4500mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च, जानें कीमत

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here