OnePlus 11 5G की इस दिन होगी भारत में एंट्री, कंपनी ने ऑफिशियल की फोन की फोटोज़ और लॉन्च डिटेल्स

Join Us icon
Highlights

  • OnePlus 11 5G 7 फरवरी होगा इंडिया में लॉन्च।
  • कंपनी ने इस लॉन्च ईवेंट को ‘Cloud 11’ का नाम दिया है।
  • यह ईवेंट 7 फरवरी की शाम नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
  • वनप्लस 11 के साथ OnePlus Buds Pro 2 भी इंडिया में लॉन्च होंगे।

OnePlus 11 5G फोन से जुड़े कई लीक्स अभी तक सामने आ चुके है जिनमें फोन के लॉन्च, प्राइस, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स से जुड़े प्वाइंट्स का खुलासा हुआ था। वहीं आज इस फोन का हाईप और अधिक बढ़ाते हुए ब्रांड ने स्मार्टफोन लॉन्च डेट पर से भी पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि वनप्लस 11 5जी 7 फरवरी 2023 को इंडिया में लॉन्च होगा। इस मोबाइल के साथ ही OnePlus Buds Pro 2 truly wireless earbuds भी भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे।

OnePlus 11 5G India launch

7 फरवरी को वनप्लस 11 5जी फोन भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने प्रैस विज्ञप्ति भेजते हुए बताया है कि वह आने वाली सात फरवरी 2023 को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी। इस ईवेंट को कंपनी ने ‘Cloud 11’ का नाम दिया है जो शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इसके मंच से ही कंपनी का आगामी फ्लैगशिप डिवाईस OnePlus 11 5G इंडियन मार्केट में एंट्री लेगा। स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी के नए OnePlus Buds Pro 2 TWS भी भारतीय बाजार में उतार दिए जाएंगे।

OnePlus 11 5G specifications

  • 6.7″ QHD+ AMOLED display
  • Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर
  • 16GB RAM और 256GB storage
  • 50MP + 48MP + 32MP ट्रिपल रियर कैमरा
  • 100W fast charging

वनप्लस 11 से जुड़े लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 6.7 इंच की क्वॉडएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह एमोलेड पैनल वाली स्क्रीन हो सकती है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। बताया जा रहा है कि यह वनप्लस 5जी फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस होगा और मजबूत कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट होगा।

oneplus 11 launch date 17 december at 9th anniversary conference

OnePlus 11 5G फोन को एंड्रॉयड 13 आधारित ऑक्सीजनओएस 13 पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार यह वनप्लस मोबाइल 16जीबी तक की रैम मैमोरी सपोर्ट करेगा तथा इसमें 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी।

OnePlus 11 price and Specifications details leaked ahead of launch

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 11 में Hasselblad लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। इसमें 50MP Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर, 48MP IMX581 अल्ट्रा वाइड लेंस और 32MP IMX709 टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है जो 5,000एमएएच बैटरी से लैस होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here