OnePlus 12R vs OnePlus 11R : पहले वाले से कितना अलग है नया फोन? पढ़ें कंपैरिजन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/01/oneplus-12r-vs-11r.jpg

फ्लैगशिप कीलर नाम से मशहूर मोबाइल ब्रांड वनप्लस ने इंडिया में दो नए स्मार्टफोन OnePlus 12 और OnePlus 12R लॉन्च किए हैं। वनप्लस 12 का प्राइस ₹64,999 से तथा वनप्लस 12आर का रेट ₹39,999 से शुरू होता है। ऐसे बहुत से लोग हैं जो अंडर 40,000 में नया फोन लेना चाहते हैं तथा 12R पर भी विचार कर रहे हैं। लेकिन साथ ही एक सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि नया OnePlus 12R पुराने OnePlus 11R से कितना बेहतर या एडवांस हैं? यही जानने के लिए हमने इन दोनों फोंस का कंपैरिजन किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus 12R vs OnePlus 11R : कीमत का कंपैरिजन

OnePlus 12R वेरिएंट OnePlus 12R प्राइस OnePlus 11R वेरिएंट OnePlus 11R प्राइस
8GB RAM + 128GB Storage ₹39,999 8GB RAM + 128GB Storage ₹39,999
16GB RAM + 256GB Storage ₹45,999 16GB RAM + 256GB Storage ₹44,999

OnePlus 12R प्राइस

वनप्लस 12आर भारतीय बाजार में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस मॉडल में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 39,999 रुपये है। वहीं मोबाइल का बड़ा वेरिएंट 16जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया है और इसका रेट 45,999 रुपये है। वनप्लस 12आर इंडिया में Cool Blue और Iron Gray कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

OnePlus 11R प्राइस

यह वनप्लस मोबाइल भी इंडियन मार्केट में दो मैमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन का बेस मॉडल 8जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा इसका रेट 39,999 रुपये है। वहीं वनप्लस 11आर के बड़े वेरिएंट में 16जीबी रैम मैमोरी के साथ 512जीबी स्टोरेज दी गई है तथा इसका प्राइस 44,999 रुपये है। OnePlus 11R Galactic Silver और Sonic Black कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

OnePlus 12R vs OnePlus 11R : स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स OnePlus 12R OnePlus 11R
स्क्रीन 6.78″ 120Hz AMOLED ProXDR LTPO4.0 6.74″ 120Hz Super Fluid AMOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1
रैम + मैमोरी 16GB RAM + 256GB Storage 16GB RAM + 256GB Storage
बैक कैमरा 50MP Main + 8MP Ultrawide + 2MP Macro 50MP Main + 8MP Ultrawide + 2MP Macro
फ्रंट कैमरा 16MP Selfie Camera 16MP Selfie Camera
बैटरी 5,500mAh Battery 5,000mAh Battery
चार्जिंग 100W SUPERVOOC Charging 100W SUPERVOOC Charging
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 14 + ColorOS 14 Android 13 + OxygenOS 13

स्क्रीन

वनप्लस 12आर मोबाइल 19.8:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है तथा स्मार्टफोन में 2780 x 1264 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह एलटीपीओ4.0 स्क्रीन है जो एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। स्की्रन की सुरक्षा के लिए इसे गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्ट किया गया है।

वनप्लस 11आर 20.1:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 2772 X 1240 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.74 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। ​पंच-होल स्टाइल वाली यह स्क्रीन सुपर फ्लूड एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। इस स्क्रीन पर इन-​डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 10बिट कलर डेप्थ, 450पीपीआई जैसे फीचर्स भी मौजूद है।

परफॉर्मेंस

वनप्लस 12 सबसे नए एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो ऑक्सीजन ओएस 14 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 740 जीपीयू मौजूद है।

वनप्लस 11आर 5जी फोन एंड्रॉयड 13 आधारित ऑक्सिजनओएस 13 सपोर्ट करता है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट मौजूद है। यह प्रोसेसर भी 4एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना है तथा 3.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है।

मेमोरी

वनप्लस 12आर स्मार्टफोन दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिनमें 8जीबी रैम और 16जीबी रैम शामिल है। यह LPDDR5X RAM है। वहीं कंपनी ने अपने फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में भारत में पेश किया है जिनमें 128जीबी स्टोरेज और 256जीबी स्टोरेज दी गई है। गौरतलब है कि 128GB UFS3.1 और 256GB UFS 4.0 Storage तकनीक पर काम करती हैं।

वनप्लस 12आर की तरह वनप्लस 11आर स्मार्टफोन भी दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन में 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज तथा 16जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज मिलती है। यह मोबाइल LPDDR5X RAM और UFS 3.1 Storage तकनीक सपोर्ट करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए वनप्ल्स 12आर ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP Sony IMX890 मेन सेंसर दिया गया है जो EIS और OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ ही मोबाइल में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी खींचने तथा रील्स बनाने के लिए OnePlus 12R में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए OnePlus 11R ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स890 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

वनप्लस 12आर स्मार्टफोन 5,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है तथा इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 26 मिनट में ही इस फोन को 1 प्रतिशत से 100% तक फुल चार्ज किया जा सकता है।

पावर बैकअप के लिए वनप्लस 11आर स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी के साथ ही मोबाइल फोन को 100वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस किया गया है। वनप्लस का कहना है कि इस फोन को सिर्फ 10 मिनट चार्जिंग पर लगाने मात्र से ही बैटरी इतनी चार्ज हो जाती है कि नॉर्मल यूज़ में फोन 1 दिन का स्टेडबॉय टाईम दे सकता है।

OnePlus 12R में नया क्या है ?

यूं तो वनप्लस 11आर और वनप्लस 12आर की स्पेसिफिकेशन्स में बहुत ज्यादा अंतर तो देखने के नहीं मिला है लेकिन ऐसे कई फीचर्स और तकनीक हैं जो नए OnePlus 12R को पहले वाले मॉडल OnePlus 11R की तुलना में एडवांस बनाती हैं।