OnePlus Nord 6 वर्सेस Nord 5, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

Join Us icon

OnePlus Nord 6 इंंडिया में लॉन्च हो गया है। यह मोबाइल कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आया है जिसकी कीमत 38,999 रुपये से शुरू होती है। नया वनप्लस का फोन पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Nord 5 का सक्सेसर बनकर आया है जिसका सेलिंग प्राइस अभी 33,999 रुपये है। नया नोर्ड पुराने वनप्लस फोन के कितना पावरफुल और एडवांस है, यह जानने के लिए हमने दोनों का कंपैरिजन किया है। यह तुलना कीमत और मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर की गई है। यह OnePlus Nord 6 वर्सेस OnePlus Nord 5 कंपैरिजन आप आगे पढ़ सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सOnePlus Nord 6OnePlus Nord 5
डिस्प्ले6.78″ 1.5K 165Hz AMOLED6.83″ 1.5K 144Hz AMOLED
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8s Gen 4Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3
रैम12GB LPDDR5X RAM12GB LPDDR5X RAM
स्टोरेज256GB UFS 4.1 Storage512GB UFS 3.1 Storage
बैक कैमरा50MP LYT600 + 8MP UltraWide50MP LYT700 + 8MP UltraWide
फ्रंट कैमरा32MP Selfie50MP Selfie
बैटरी9,000mAh battery6,800mAh battery
चार्जिंग80W SUPERVOOC + 27W Reverse80W SUPERVOOC + 5W Reverse
आईपी रेटिंगIP66, IP68, IP69, IP69KIP65

डिस्प्ले

वनप्लस नोर्ड 6 स्मार्टफोन 2772 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह AMOLED स्क्रीन है जिसपर 165Hz रिफ्रेश रेट प्राप्त होगी। इस फोन ​की डिस्प्ले 3840Hz PWM डिमिंग और 3600nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यह मोबाइल Aqua Touch 2.0 तकनीक से लैस है जिसके चलते गीले या तेल लगे हाथों से भी स्क्रीन टच बिना रूकावट काम कर सकता है। यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus+ की लेयर दी गई है।

वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन 2800 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लाया गया है। यह भी एमोलेड पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 1400nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करता है। यह वनप्लस फोन भी इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है जिसे Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन प्राप्त है।

स्क्रीन के मामले में नया OnePlus Nord 6 पुराने OnePlus Nord 5 से काफी एडवांस है। हाई रिफ्रेश रेट स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। वहीं हाई ब्राइटनेस के चलते आउटडोर विजिबिलिटी भी नोर्ड 6 में बेहतर मिलेगी।

परफॉर्मेंस

OnePlus Nord 6 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर आया है जो OxygenOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 8s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.02GHz से लेकर 3.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह वनप्लस फोन 23,66,913 AnTuTu Score अचीव का चुका है। ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल Adreno 825 जीपीयू सपोर्ट करता है।

OnePlus Nord 6 5G फोन एंड्रॉयड 15 आधारित OxygenOS 15 पर काम है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 8एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 3.0GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में Nord 5 स्मार्टफोन 14,81,616 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए मोबाइल में Adreno 735 जीपीयू दिया गया है।

वनप्लस नोर्ड 6 का प्रोसेसर नोर्ड 5 की तुलना में फास्ट है। हमारी टेस्टिंग में इन दोनों स्मार्टफोंस के एनटूटू स्कोर में तकरीबन 8 लाख का अंतर आया है। वहीं Nord 6 में दिया गया 33147mm² हीट डिसिपेशन एरिया Nord 5 के 32207mm² से कुछ बड़ा है जो हैवी परफॉर्मेंस या गेम खेलने के दौरान यह स्मार्टफोन को हीट होने से रोकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord 6 5G फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 मेन सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं OnePlus Nord 5 5G के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल Sony LYT700 सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस नोर्ड 6 को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा ​पर लाया गया है और वनप्लस नोर्ड 5 में 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। दोनों स्मार्टफोंस का सेल्फी कैमरा एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है और 90° एफओवी प्रदान करता है।

देखा जाए तो कैमरा डिपार्टमेंट में OnePlus Nord 6 अपने पहले वाले मॉडल Nord 5 से कुछ हल्का पड़ा रहा है। कंपनी ने नए वनप्लस फोन की परफॉर्मेंस तो बढ़ाई है लेकिन कैमरा से कॉम्प्रोमाइज किया है। वनप्लस नोर्ड 5 में लगा LYT-700 सेंसर लो लाइट कंडिशन में नए नोर्ड 6 के LYT-600 सेंसर से बेहतर काम कर सकता है और हाई डायनामिक रेंज प्रदान कर सकता है। वहीं Nord 5 में 24mm फोकल लेंथ मिलती है जो Nord 6 के 26mm लेंस से अधिक वाइड और कम डिस्टॉर्शन वाले शॉट्स कैप्चर कर सकता है।

बैटरी

वनप्लस नोर्ड 6 9,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ है जो इसे ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनाता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 20 घंटे 46 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुकी है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद नॉर्मल यूज में यह 2.5 दिन तक लगातार काम कर सकता है। OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है जिसने हमारी टेस्टिंग में फोन को 20% से 100% चार्ज करने में 65 मिनट का समय लिया। यह स्मार्टफोन 27W रिवर्स चार्जिंग से लैस है।

पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन में 6,800एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसने 11 घंटे, 50 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर दिया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए नोर्ड 5 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। इसने 49 मिनट में बैटरी को 20% से 100% फुल चार्ज किया है। इसके साथ ही यह वनप्लस स्मार्टफोन 5W रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है।

बैटरी के मामले में OnePlus Nord 6 एक तरफा विजेता है। एमएएच पावर और बैकअप क्षमता आप उपर पढ़ ही चुके हैं। वनप्लस नोर्ड 5 को जहां कंपनी 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाई थी वहीं, नया नोर्ड 6 5जी फोन 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आया है।

प्राइस कंपैरिजन

मेमोरी वेरिएंटOnePlus Nord 6OnePlus Nord 5
8GB RAM + 256GB Storage₹38,999₹31,999
12GB RAM + 256GB Storage₹41,999₹34,999
12GB RAM + 512GB Storage_₹37,999

OnePlus Nord 5 की बात पहले करें तो यह मोबाइल तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। 8जीबी+256जीबी वाले बेस वेरिएंट को कंपनी 31,999 रुपये की कीमत पर लाई थी। वहीं इस 12जीबी रैम वाले वनप्लस फोन का 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट 34,999 रुपये में 512जीबी मेमोरी वाला फोन 37,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बताते दें फिलहाल इन सभी वेरिएंट्स का रेट 2,000 रुपये बढ़ चुका है और नोर्ड 5 का स्टार्टिंग प्राइस 33,999 रुपये हो चुका है।

OnePlus Nord 6 5G फोन को दो वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 38,999 रुपये है। वहीं टॉप वेरिएंट 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसकी कीमत 41,999 रुपये है। देखा जाए तो नोर्ड 5 और नोर्ड 6 की कीमत में 5,000 रुपये का अंतर है।

ओवरॉल स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि 5 हजार रुपये एक्स्ट्रा देकर यदि OnePlus Nord 6 लिया जाता है तो यह काफी बेहतर विकल्प साबित होगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट, अपग्रेडेड प्रोसेसर और स्ट्रांग बिल्ड क्वॉलिटी वनप्लस नोर्ड 6 स्मार्टफोन को नोर्ड 5 के सामने वाकई में एक परफेक्ट सक्सेसर साबित करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here