OnePlus 13T प्राइस, स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च टाइमलाइन, यहां पढ़ें सभी ​लीक डिटेल्स

Join Us icon

OnePlus 13 और OnePlus 13R के हिट होने के बाद अब कंपनी इसी सीरीज में नया मॉडल लेकर ला सकती है। सामने आ रहा है कि कंपनी बेहद जल्द नया मोबाइल OnePlus 13T लॉन्च कर सकती है। लीक्स के अनुसार यह अफॉर्डेबल फ्लैगशिप फोन होगा जिसे मैटल फ्रेम व ग्लास बैक वाली प्रीमियम लुक पर लाया जाएगा। इसमें स्नेपड्रैगन 8 एलिट सहित एडवांस फीचर्स और ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स दी जा सकती है। विभिन्न लीक्स और रुमर्स के आधार पर हमने वनप्लस 13टी ओवरव्यू तैयार किया है जिसे पढ़कर आप अनुमान लगा सकते हैं कि यह अपकमिंग वनप्लस फोन कैसा होगा।

OnePlus 13T स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

बैटरी

  • 6,200mAh Battery
  • 80W Fast Charging
  • 50W wireless Charging

वनप्लस 13टी बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। लीक में सामने आया है कि यह मोबाइल पावरफुल 6,200एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग दिए जाने की बात सामने आई है। सिर्फ इतना ही नहीं लीक की मानें तो यह वनप्लस फोन 50वॉट वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी से भी लैस होगा।

परफॉर्मेंस

  • Qualcomm Snapdragon 8 Elite
  • 16GB RAM + 512GB Storage
  • LPDDR5X RAM + UFS 4.0 Storage

प्रोसेसर

OnePlus 13T को क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन 8 एलिट चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 13 में भी यही प्रोसेसर दिया गया है। लीक में अनुमान जताया जा रहा है कि वनप्लस 13टी इस चिपसेट पर काम करने वाला दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो सकता है। फिलहाल चीन में बिक रहा Realme GT 7 Pro Arching Edition इस प्रोसेसर वाला सस्ता मोबाइल है जिसका रेट 3099 युआन (तकरीबन 36,600 रुपये) है।

मेमोरी

तगड़े प्रोसेसर का साथ OnePlus 13T में पावरफुल रैम भी दी जा सकती है। वनप्लस 13 और 13आर की ही तरह यह मोबाइल फोन भी 16जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन के टॉप वेरिएंट में 512जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं बेस वेरिएंट को 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज पर लाया जा सकता है। इसमें वचुर्अल रैम मिलेगी या नहीं अभी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकती है लेकिन, इस बात के आसार पूरे हैं कि वनप्लस 13टी LPDDR5X RAM + UFS 4.0 Storage पर लाया जा सकता है।

डिस्प्ले

  • 6.3″ 1.5K Screen
  • 120Hz OLED Panel
  • In-Display Fingerprint

वनप्लस 13टी 5जी फोन को 6.3-इंच पर लॉन्च किए जाने की बात सामने आई है। यानी यह छोटी स्क्रीन वाला प्रीमियम फोन हो सकता है, कुछ कुछ iPhone 16e या Galaxy S25 FE जैसा। लीक के अनुसार यह एलटीपीओ ओएलइडी पैनल वाली डिस्प्ले होगी जो 1.5के रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगी। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। वहीं फोन स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 4500निट्स पिक ब्राइटनेस प्राप्त हो सकती है।

कैमरा

  • 50MP OIS Camera
  • 50MP Telephoto lens
  • 32MP Selfie Camera

OnePlus 13T 5G फोन के कैमरा सेगमेंट को लेकर अलग-अलग लीक में भिन्न डिटेल्स मिली हैं। इस फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकता है। वहीं कुछ लीक्स के अनुसार इस मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा भी मिल सकता है। दो 50एमपी सेंसर्स के साथ ही फोन के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस भी मिल सकता है। वहीं फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

oneplus-13-india-sale-price-offers-specifications
Oneplus 13

OnePlus 13T प्राइस (अनुमानित)

वनप्लस 13टी को लेकर कहा जा रहा है कि यह Snapdragon 8 Elite वाला सबसे सस्ता फोन हो सकता है। यह मोबाइल सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा और इसका रेट भी उसी मार्केट के हिसाब से तय होगा। अगर रियलमी जीटी 7 प्रो स्पेशल एडिशन की बात करें तो इसका चाइना प्राइस 3099 Yuan है। OnePlus 13T प्राइस इससे कम रखा जाता है तो यह भारतीय करंसी अनुसार 35 हजार रुपये से कम कीमत पर लाया जा सकता है।

OnePlus 13T लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

वनप्लस 13टी को लेकर कहा जा रहा है कि यह मोबाइल अगले महीने यानी अप्रैल में चीन में पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार 10 अप्रैल को OPPO Find X8 series ऑफिशियल होने के बाद कंपनी इसे टीज़ कर सकती है। यह मोबाइल सबसे पहले चाइना में उपलब्ध होगा जो बाद में अन्य देशों में दस्तक देगा। OnePlus 13 की बात करें तो यह अक्टूबर 2024 में चीन में लॉन्च हुआ था। इसे भारत आने में 3 महीने का समय लगा जो जनवरी में इंडिया में लॉन्च हुआ।

Oneplus 13

नोट : उपरोक्त वनप्लस 13टी की कीमत और लॉन्च टाइमलाइन सहित इस मोबाइल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लीक्स व अनुमान के आधार पर बताई गई है। इनकी कंफर्मेशन के लिए कंपनी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा। वा​स्तविक स्पेसिफिकेशन्स में बदलाव संभावित है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here