वनप्लस 5टी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/11/OnePlus-5T-2.jpg

वनप्लस 5टी प्राइस इन इंडिया
वनप्लस 5टी, 6जीबी रैम 64जीबी मैमोरी- 32,999 रुपये
वनप्लस 5टी, 8जीबी रैम 128जीबी मैमोरी- 37,999 रुपये

जैसा कि मालूम है वनप्लस भारत में हर साल एक या दो मॉडल ही लॉन्च करता है। इस साल भी कंपनी ने शुरुआत वनप्लस 5 से की थी जब साल के अंत तक कंपनी ने इसका अपग्रड संस्करण वनप्लस 5टी को इंडिया में पेश कर दिया है। अपने बेहतरीन स्पेसिफिकेशन और फीचर की वजह से यह एक बार फिर से फ्लैगशिप किलर टैग को बनाए रखने में कामयाब होता है। भारत में वनप्लस 5टी को दो स्टोरेज वेरिएंट में लाया गया है जहां इसकी शुरुआती कीमत 32,999 रुपये है यह फोन आॅनलाइन स्टोर अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध है।

डिजाइन
वनप्लस 5 एक बेहतरीन स्पेसिफिकेशन के साथ डुअल कैमरे वाला फोन था। परंतु हाल के दिनों में बेज़ल लेस डिसप्ले काफी चर्चा में थे। ऐसे में यही एक कमी कही जा रही थी। परंतु वनप्ल्स 5टी के साथ कंपनी ने इस कमी को भी दूर करने की कोशिश की है। हालांकि यह पहले से थोड़ा बड़ा भी हो गया है। फोन के फ्रंट पैनल में आपको स्क्रीन ही दिखाई देगा जबकि बैक पैनल मैटल का है। यह देखने में स्लिक है और इसकी बिल्ट क्वालिटी बेजोड़ है। इसका बैक पैनल कर्व्ड है जो इसे पकड़ने में आरामदायक बनाता है। कुल मिलकार फोन का लुक बहुत अच्छा कहा जा सकता है।

डिसप्ले
वनप्लस 5टी को कंपनी ने 6-इंच के 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाले बेज़ल डिसप्ले से लैस किया है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1,080 × 2,160 पिक्सल है और कंपनी द्वारा 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया गया है और कंपनी ने फुल आॅप्टिक एमोलेड डिसप्ले का उपयोग किया है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। कुल मिलकर कहा जाए तो कंपनी ने इसमें सबकुछ दिया है।

हार्डवेयर
यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 2.45गीगाहर्ट्ज़ का कोरयो प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही बेहतर ग्राफिक्स अनुभव के लिए कंपनी ने एड्रीनो 540 जीपीयू से लैस किया है। इस फोन को दो वेरिंएट में पेश किया गया है जो 6जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज और 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज में उपलब्ध है। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट नहीं है।

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 5टी डुअल रियर कैमरा है। वनप्लस 5 में भी डुअल कैमरा सेटअप ही था लेकिन इसका कैमरा ज्यादा ताकतवर है। फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स398 सेंसर तथा 16-मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स371 सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कैमरे के साथ बोके इफेक्ट, स्लो मोशन और टाइम लैप्स जैसे आॅप्शन मिलेंगे

कनेक्टिविटी
जहां वनप्लस 5 में होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया था। वहीं इसमें आपको बैकप पैनल में मिलेगा। यह फोन दोहरा सिम सपोर्ट करता है और फोन में आप दोनों सिम में 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि एक बार में सिर्फ एक सिम ही डाटा के लिए एक्टिव होगा। इसके अलावा एनएफसी, वाईफाई और ब्लूटूथ भी मिलेगा। फोन में यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी है।

बैटरी
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,800 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं फास्ट चार्जिंग के लिए कंपनी ने इसे डैश चार्जर से लैस किया है।

वनप्लस 5 के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल वनप्लस 5टी
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 6 इंच (15.27 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन फुल एचडी, (1,440 x 2,560 पिक्सल) 18:9 आसपेक्ट रेशियो, बेज़ल लेस डिसप्ले
प्रोटेक्शन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5
स्क्रीन टाइप ऑप्टिक एमोलेड
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
प्रोसेसर आॅक्टाकोर (2.5गीगाहट्र्ज+1.8गीगाहट्र्ज ) कोरयो प्रोसेसर
ग्राफिक्स प्रोसेसर एड्रीनो 540
मैमोरी
रैम 6जीबी/8जीबी
इंटरनल मैमेरी 64जीबी/128जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी नहीं
कैमरा
रियर कैमरा डुअल कैमरा 16-मेगापिक्सल+20-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 16-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश नहीं
वीडियो रिकॉर्डिंग 2,160 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी7.1.1 नुगट, 8.0 ओरियो अपडेट
यूआई ऑक्सिजन ओएस
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 3,800 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी हां
यूएसबी ओटीजी हां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर हां
इंफ्रारेड नहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
जायरोस्कोप हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर हां
हेडफोन हां, 3.5एमएम आॅडियो जैक
एफएम हां
डायमेंशन 156.1 X 75 X 7.3एमएम
वज़न 162ग्राम
कलर मिडनाइट ब्लैक