
OnePlus इन दिनों अपने अगले फ्लैगशिप OnePlus 9T स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। हालांकि इससे पहले कुछ लीक रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि कंपनी इस साल OnePlus 9T Pro और OnePlus 9T लॉन्च नहीं करेगी। लेकिन, अब नई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि OnePlus 9T स्मार्टफोन को साल के तीसरे क्वार्टर में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही टिपस्टर ने जो चौंकाने वाला दावा किया है कि OnePlus 9T 5G स्मार्टफोन को ओप्पो के ColorOS 11 के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। यानी इस फोन में Oxygen os का सपोर्ट नहीं मिलेगा। इसके साथ ही वनप्लस का यह स्मार्टफोन 108-मेगापिक्सल Hasselblad क्वाड कैमरा सिस्टम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Oneplus 9T 5G Coming Soon in Q3
So 9T iS have color os 11 Global and 108 MP Hasselblad Quad Camera pic.twitter.com/JVMDkfyLJ2— Savage inside (@imailisa0825) July 2, 2021
OnePlus 9T स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
लीक रिपोर्ट्स की माने तो OnePlus 9T स्मार्टफोन LTPO Samsung E4 फ्लैक्सीबल AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिसका रेजलूशन फुल HD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz है। Qualcomm ने हाल में ही Snapdragon 888+ चिपसेट को पेश किया है। कई ब्रांड जैसे ROG (ASUS), Honor, Motorola, Vivo, और Xiaomi स्नेपड्रेगन 888+ के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करेंगे लेकिन इसमें वनप्लस शामिल नहीं है। ऐसे संभव है कि OnePlus 9T को क्वालकॉम के Snapdragon 888 SoC के साथ पेश किया जा सकता है।
OnePlus 9T लॉन्च कब होगा?
वनप्लस ने पिछले साल अक्टूबर में OnePlus 8T को लॉन्च किया था। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि कंपनी वनप्लस 9T स्मार्टफोन को तीसरे क्वार्टर या फिर सिंतबर तक लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही कंपनी तीसरे क्वार्टर में OnePlus Nord 2 को भी लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। यह भी पढ़ें : OnePlus का जलवा बरकार, लेटेस्ट Window 11 पर चलने लगा दो साल पुराना स्मार्टफ़ोन
OnePlus Nord 2 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
OnePlus Nord 2 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 6.43-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Nord 2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन में प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Fold3 में हो सकता है 16MP अंडर डिस्प्ले कैमरा, लॉन्च से पहले लीक हुए कैमरा स्पेसिफिकेशन्स
One Plus Nord 2 के बारे में कहा जा रहा है कि यह फोन मीडियाटेक के Dimensity 1200 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन को 12 GB तक RAM और 256 GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। वनप्लस का यह फोन OxygenOS 11 पर रन करेगा। फोन में 4,500mAh की बैटरी और 30T फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया जा सकता है।



















