
Microsoft ने पर्सनल कम्प्यूटर के लिए लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Windows 11 से पर्दा उठा दिया है। आपके लैपटॉप में भले Windows 11 चले या न चले लेकिन कुछ डेवलपर्स ने Windows 11 को वनप्लस के पुराने स्मार्टफोन में Window 11 को इंस्टॉल किया है। वनप्लस के दो साल पहले लॉन्च किए OnePlus 6T स्मार्टफोन में Windows 11 को इंस्टॉल किया है। वनप्लस का यह एंड्रॉयड स्मार्टफोन साल 2018 में लॉन्च किया गया था। OnePlus 6T स्मार्टफोन में Window 11 इंस्टॉल किए जाने की यह रिपोर्ट को सबसे पहले XDA Developers ने रिपोर्ट किया है।
Windows 11 का पहला प्रीव्यू फिलहाल Windows Insiders के लिए उपलब्ध है। Windows 11 ऑपरेटिंग सिस्टम को दो बिल्ड में उपलब्ध करवाया गया है जिनमें क्रमश: X64 और ARM64 हैं। Window 11 का ARM64 बिल्ड Qualcomm प्रोसेसर के लिए उपलब्ध करवाया गया है। लेकिन, डेवलपर्स ने इसमें कुछ बदलाव कर इस ऑपरेटिंग सिस्टम को ऐसे डिवाइसेस के लिए तैयार किया है कि जो Window 11 को सपोर्ट नहीं करते हैं। डेवलपर्स ने एक वीडियो शेयर बताया है कि कैसे OnePlus 6T में Window 11 रन कर रहा है।
वीडियो देखें –
इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि OnePlus 6T स्मार्टफोन में Windows 11 बूट हो रहा है जिसमें पहले से Windows 10 इंस्टॉल था। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि Qualcomm Snapdragon 845 प्रोसेसर के साथ चलने वाले स्मार्टफोन पर Windows 11 रन हो सकता है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Window 11 के इंस्टॉल करने के बाद स्मार्टफ़ोन के कोर फंक्शनेलिटी जैसे ब्लूटूथ, स्पीकर और wifi यूज नहीं कर पाएंगे। हालाँकि टंच स्क्रीन का करता रहेगा। इसके साथ ही USB एक्सेसरीज सपोर्ट भी मिलेगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Fold3 में हो सकता है 16MP अंडर डिस्प्ले कैमरा, लॉन्च से पहले लीक हुए कैमरा स्पेसिफिकेशन्स
याद दिला दें कि Window 11 में यूज़र्स Android ऐप्स यूज कर सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने इसके लिए Amazon के साथ पार्टनरशिप की है। इसकी मदद से Window 11 यूजर्स Amazon App Store से Android App को एक्सेस कर पाएंगे। यह पहली बार है जब माइक्रोसॉफ्ट ने पर्सनल कंप्यूटर्स के लिए पहली बार Android ऐप्स का सपोर्ट दिया है। माइक्रोसॉफ्ट का यह फीचर बहुत दिलचस्प है कि यूजर्स अपने पर्सनल कंप्यूटर में गूगल प्ले स्टोर के बिना एंड्रॉयड ऐप्स को यूज कर पाएंगे। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S21 FE के लॉन्च को लेकर आई ये जानकारी, जानें क्या होंगी खूबियां





















