Samsung Galaxy Z Fold3 में हो सकता है 16MP अंडर डिस्प्ले कैमरा, लॉन्च से पहले लीक हुए कैमरा स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

Samsung अगले महीने अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold3 और Galaxy Z Flip3 सबसे पहले अमेरिका और यूरोप में लॉन्च किए जाएंगे। सैमसंग के अपकमिंग Galaxy Z Fold3 के इंडिया लॉन्च को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह भारत में सितंबर में पेश किया जाएगा।Samsung ने फिलहाल अपने अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। लेकिन, लॉन्च से पहले Fold3 को लेकर कई जानकारी लीक हो गई है। सैमसंग के इस फोन के कई रेंडर से यह साफ हो गया है कि इस फोन में अंडर डिस्प्ले कैमरा दिया जा सकता है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में Samsung Galaxy Z Fold 3 स्मार्टफोन के कैमरा डिटेल्स को लेकर जानकारी सामने आ रही है।

Samsung Galaxy Z Fold3 कैमरा डिटेल्स

Samsung इन दिनों Galaxy Z Fold3 के लॉन्च की तैयारी में व्यस्त है। इस स्मार्टफोन के ऑफिशियल लॉन्च से पहले इसकी कैमरा स्पेसिफिकेशन्स लीक हो हो गई हैं। Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में पिछले लीक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इसमें 12 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। अब टिपस्टर Tron ने सैमसंग के इस स्मार्टफोन के कैमरा को लेकर डिटेल में जानकारी शेयर की है।

Samsung Galaxy Z Fold3

टिपस्टर का दावा है कि Samsung के इस फोन में प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल वाला Sony IMX555 1/1.76-इंच सेंसर होगा। यह डुअल-PDAF (फेस-डिटेक्शन ऑटोफोकस) सपोर्ट के साथ आएगा। इसके साथ ही दूसरा कैमरा 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा जो सैमसंग का इन-होम ISOCELL 3L6 (1/3.2-इंच) सेंसर है। इसके साथ ही तीसरा कैमरा भी सैमसंग का ISOCELL 3M5 (1/3.6-inch) सेंसर है जो 12MP टेलीफोटो कैमरा लेंस होगा। यह जूम लें 2X ऑप्टिकल जूम और PDAF सपोर्ट के साथ आएगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S21 FE के लॉन्च को लेकर आई ये जानकारी, जानें क्या होंगी खूबियां

Galaxy Z Fold3 के कैमरा हाइलाइट फ़ीचर की बात करें तो यह अंडर स्क्रीन कैमरा सेंसर होगा। टिपस्टर ट्रोन का दावा है कि इस फोन के फोल्डेबल डिस्प्ले में 16MP का कैमरा सेंसर दिया जाएगा जो कि अंडर डिस्प्ले कैमरा होगा। यह कैमरा सेंसर Sony का IMX471 1/3.09-इंच सेंसर है। इसके साथ ही कवर डिस्प्ले में पंच होल कटआउट में 10 MP Sony IMX374 1/3.2-इंच सेंसर दिया जाएगा।

लीक रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन में 7.55-इंच की फोल्डेबल डिस्प्ले दी जा सकती है। इसके साथ ही 6.2 इंच का कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। सैमसंग का यह फोल्डेबल फोन Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही सैमसंग का यह फोल्डेबल फोन S Pen सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन तीन कलर ऑप्शन – ब्लैक, सिल्वर और ग्रीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह भी पढ़ें : [Exclusive] Samsung Galaxy Z Fold3 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें कैमरे से लेकर प्रोसेसर तक क्या होगी खासियत

लेटेस्ट वीडियो : जुलाई में लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here