OnePlus Ace 5 Pro की लाइव इमेज आई सामने, सीरीज हुई MIIT साइट पर लिस्ट

Join Us icon

स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus ने अपनी Ace 5 सीरीज को अगले हफ्ते चीन में लॉन्च करने की घोषणा की है। इसमें कंपनी ने OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro फोन को शामिल किया है। लॉन्च की जानकारी के साथ ही ब्रांड ने स्टोरेज, कलर ऑप्शन और कुछ अन्य फीचर्स की डिटेल्स शेयर की है। वहीं, OnePlus Ace 5 लाइनअप के फोंस MIIT सर्टिफिकेशन साइट पर भी दिखाई दिए हैं। इसके साथ ही Pro वैरियंट की लाइव इमेज ऑनलाइन सामने आई है। चलिए, इस बारे में विस्तार से जनते हैं।

OnePlus Ace 5 सीरीज MIIT सर्टिफिकेशन

  • OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro स्मार्टफोंस चीन की MIIT सर्टिफिकेशन साइट पर लाइव हुए हैं, जिसे माय स्मार्ट प्राइस ने मॉडल नंबर PKG110 और PKR110 के साथ देखा है।
  • सर्टिफिकेशन साइट के अनुसार Ace 5 सीरीज के फोन में 5G कनेक्टिविटी, डुअल सिम सपोर्ट और Android 15 सपोर्ट होगा।

  • Ace 5 में 6,285mAh की बैटरी होने की उम्मीद की जा रही है। जिसे संभवतः 6,500mAh के रूप में बेचा जाएगा।
  • Ace 5 Pro में 2,970mAh की बैटरी मिल सकती है, जिसे संभवतः डुअल-सेल सेटअप के रूप में जोड़ा जा सकता है। इससे लगता है कि इसकी सामान्य बैटरी क्षमता 6,000mAh की हो सकती है।
  • पूर्व मॉडल Ace 3 को 5,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। जबकि Ace 3 Pro में 6,100mAh की बैटरी है।

OnePlus Ace 5 Pro की लाइव इमेज

  • OnePlus Ace 5 Pro की लाइव इमेज सामने आ चुकी हैं इसमें ब्रांड द्वारा पहले से बताई गई जानकारी जैसा ही लुक है।
  • आगामी Ace 5 Pro मॉडल में तीन कैमरा रिंग और मॉड्यूल में एक एलईडी फ्लैश के साथ एक राउंड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। वहीं, OnePlus Ace 5 Pro के फ्रंट में सेल्फी कैमरे के लिए एक पंच-होल डिस्प्ले दिखाई दे रहा है।
  • पावर और वॉल्यूम बटन दाईं ओर दिखाई दे रही हैं, जबकि अलर्ट स्लाइडर डिवाइस के बाईं ओर है।

OnePlus Ace 5 सीरीज स्पेसिफिकेशंस

  • स्टोरेज: OnePlus Ace 5 सीरीज को चीन में 26 दिसंबर को पांच रैम और स्टोरेज विकल्पों में पेश किया जाएगा। जिसमें 16GB+1TB तक स्टोरेज मिलेगा।
  • कलर: Ace 5 में फुल स्पीड ब्लैक, ग्रेविटेशनल टाइटेनियम और सेलेस्टियल पोर्सिलेन कलर ऑप्शन मिलेंगे। जबकि, Ace 5 Pro सबमरीन ब्लैक, व्हाइट मून पोर्सिलेन और स्टारी पर्पल कलर में उपलब्ध होगा।
  • चिपसेट: OnePlus Ace 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 और Ace 5 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलेगा।

OnePlus Ace 5 सीरीज की कीमत

OnePlus Ace 3 और Ace 3 Pro की सफलता के बाद कंपनी Ace 5 और Ace 5 Pro को लॉन्च करने वाली है। कंपनी Ace 5 को CNY 2,599 (भारतीय करेंसी में लगभग 30,271 रुपये) और Ace 5 Pro को CNY 3,199 (लगभग 36,800 रुपये) की शुरुआती कीमत में उतारेगी। बता दें, ऐस 5 सीरीज के फोन पहले ही कई सर्टिफिकेशन साइट्स जैसे 3C, गीकबेंच और अन्य पर लाइव हो चुके हैं। इसके अलावा कंपनी Ace 5 को ग्लोबल बाजारों के लिए OnePlus 13R के रूप में रीब्रांड करेगी। जबकि, Pro वैरियंट को सिर्फ चीन तक सीमित रखेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here