OnePlus Ace 6T का डिजाइन हुआ कंफर्म, इन कलर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ होगा लॉन्च

OnePlus ने आखिरकार अपने अपकमिंग OnePlus Ace 6T का डिजाइन कंफर्म कर दिया है। उम्मीद है इसे इसी महीने चीन में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ब्रांड ने इसकी आधिकारिक तस्वीरें शेयर की हैं। जिससे फोन का डिजाइन सामने आ गया है। यह फोन देखने में काफी हद तक ग्लोबल मार्केट में आने वाले OnePlus 15R जैसा नजर आया है। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।
लुक की बात करें तो आगामी OnePlus Ace 6T में फ्रंट पर फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिला है। जबकि बैक पैनल पर डुअल-कैमरा सेटअप मौजूद है। राइट साइड पर वॉल्यूम और पावर बटन हैं। वहीं, लेफ्ट साइड पर मौजूद Plus Key माइंड स्पेस और क्विक-एक्सेस फीचर्स के लिए शॉर्टकट की तरह काम करेगा। कलर्स के मामले में आप देख सकते हैं कि डिवाइस Flash Black, Fleeting Green और Electric Violet में दर्शाया गया है।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अब तक आई जानकारी के अनुसार OnePlus Ace 6T में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। जो तगड़ा परफॉरमेंस प्रदान कर सकता है। फोन में 6.83-इंच OLED पैनल, 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट की सुविधा दी जा सकती है।
कैमरा सेटअप में OnePlus Ace 6T फोन में 50MP OIS वाला प्राइमरी लेंस, 8MP अल्ट्रावाइड और फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा शामिल होने की बात सामने कही गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में डिवाइस Android 16-बेस्ड ColorOS 16 पर रन कर सकता है। इसके अलावा जानकारी मिली है कि OnePlus ने एक खास Genshin Impact Kamisato Ayaka Edition भी टीज किया है उम्मीद है यह भी OnePlus Ace 6T के साथ ही आ सकता है।
बताया जा रहा है कि OnePlus Ace 6T में लगभग 216 ग्राम का वजन और IP68/69 रेटिंग मिल सकती है। जो इसे डस्ट और वॉटर से सुरक्षित रख सकती है। फोन में डुअल स्पीकर्स, NFC, x-axis लीनियर मोटर और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है।
OnePlus Ace 6T उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो परफॉरमेंस, 165Hz तक डिस्प्ले और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी चाहते हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर Realme GT 7, iQOO Z10 और Redmi Note 14 Pro जैसे फोंस से हो सकता है। हालांकि Ace 6T अपने लेटेस्ट फीचर्स के चलते थोड़ा आगे रह सकता है। हालांकि असली टक्कर तो इसके फीचर्स कंफर्म होने के बाद ही सामने आएगी। यदि आप भी आने वाले कुछ दिनों में वनप्लस का नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसका इंतजार किया जा सकता है। यह आपके लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। 91मोबाइल्स आपको इसकी आगे भी पूरी डिटेल्स देगा। हमारे साथ बने रहें।